Jamshedpur LJP State Secretary Nominated: हिंदू राष्ट्रीय सेना के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय कोरा ‌लोक जनशक्ति पार्टी ( रा) से जुड़ें

Jamshedpur: हिंदू राष्ट्रीय सेना के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय कोरा लोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से प्रभावित होकर पार्टी से ज़ुड़े हैं.

ये भी पढ़े:- Adityapur LJP State Secretary of Youth Cell: रितेश कुमार पासवान बने लोजपा(रा) युवा प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव

अक्षय कोरा को लोजपा(रा ) युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है. युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र द्विवेदी ने इनको मनोनीत किया है। इस संबंध में अक्षय कोरा को मनोनय पत्र भी दिया गया है। युवा प्रदेश सचिव बनाए जाने पर अक्षय कोरा ने पार्टी के प्रति निष्ठा और आस्था व्यक्त की है. इन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के विचारों से प्रभावित होकर पार्टी में जुड़ने का निर्णय लिया है। कहा कि झारखंड में लोजपा को मजबूत करना है। आगामी विधानसभा चुनाव में इन्होंने गठबंधन के तहत एनडीए प्रत्याशियों की जीत के प्रति संगठन हित में कार्य करने की बात कही है। वही जिम्मेदारी मिलने पर इन्होंने पार्टी के तमाम अधिकारियों के प्रति आभार जताया है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *