Saraikela JMM Candidate: सरायकेला सीट से 25 अक्टूबर को गणेश महाली दाखिल करेंगे नामांकन पत्र, हेमंत सोरेन चुनावी सभा में हो सकते हैं शामिल

Saraikela: सरायकेला विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर गणेश महाली 25 अक्टूबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि गणेश महाली के नामांकन के बाद चुनावी सभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हो सकते हैं।

ये भी पढ़े:-JMM Candidates:झामुमो के टिकट पर बहरागोड़ा से कुणाल सारंगी, सरायकेला से गणेश महाली, जामा से लुईस मरांडी प्रत्याशी, आधिकारिक घोषणा बाकी

झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा गणेश महाली को सरायकेला विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। मंगलवार की रात झामुमो केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडे के हस्ताक्षर जारी किए गए प्रत्याशियों के पहले लिस्ट में सरायकेला से गणेश महाली का नाम नहीं था। वहीं रांची विधानसभा सीट से महुआ मांझी को प्रत्याशी बनाया गया है। गणेश महाली 25 अक्टूबर को सरायकेला अनुमंडल कार्यालय में नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। इसके बाद आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भी शामिल होने की उम्मीद है। कुल मिलाकर सरायकेला विधानसभा सीट जो राज्य का सबसे हॉट सीट माना जा रहा है उस पर बरकरार सस्पेंस खत्म हो चुका है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *