Adityapur Football Maidan kali Puja: आदित्यपुर फुटबॉल मैदान काली पूजा कमेटी ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को किया सम्मानित, समाजसेवी आरके सिन्हा ने किया पंडाल का उद्घाटन

Adityapur: आदित्यपुर फुटबॉल मैदान स्थित सार्वजनिन काली पूजा कमेटी द्वारा इस बार भी भव्य तरीके से काली पूजा का आयोजन किया जा रहा है। दीपावली की संध्या पर काली पूजा पंडाल का उद्घाटन आदित्यपुर के प्रसिद्ध समाजसेवी आरके सिन्हा ने फीता काटकर किया।

विज्ञापन

आदित्यपुर फुटबॉल मैदान स्थित सार्वजनिन काली पूजा कमेटी द्वारा आयोजित उद्घाटन समारोह में अतिथि के रूप में शामिल समाजसेवी आरके सिन्हा ने पूजा कमेटी से जुड़े बुजुर्गों को सम्मानित किया। इसके बाद फीता काटकर पंडाल का उद्घाटन किया गया और पंडाल के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए ।इसके बाद देर रात तक विधि -विधान के साथ मां काली की पूजा आराधना की गई. इधर पूजा कमेटी के सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रत्याशी चंपाई सोरेन को शॉल गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष झामुमो नेता पवित्रो बर्मन, संरक्षक अंजन दास, सुशील मंडल, महासचिव अधिवक्ता नरेंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष मानिक दास आदि उपस्थित थे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *