Saraikela: सड़क हादसों पर लगाम लगाने राजनगर-चाईबासा मार्ग पर ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान, ब्रीथ एनालाइज़र से हुई जांच

राजनगर चाईबासा रोड, ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग

सरायकेला। राजनगर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरायकेला ट्रैफिक पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार किया है।

 

वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देशानुसार पुलिस टीम ने मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों के चालकों के खिलाफ एक विशेष ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ जांच अभियान चलाया।

​इस अभियान के दौरान पुलिस बल ने सड़क से गुजरने वाले ट्रकों, टेलरों और अन्य भारी व्यावसायिक वाहनों को रोककर ब्रीथ एनालाइज़र मशीन के माध्यम से चालकों की जांच की। मौके पर तैनात पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की चपेट में आने से लगातार हादसे हो रहे हैं, जिसके पीछे मुख्य कारणों में चालकों द्वारा नशे की हालत में तेज व अनियंत्रित गति से वाहन चलाना सामने आया है।
​पुलिस अधिकारी ने सख्त लहजे में स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी चालक को बख्शा नहीं जाएगा। नशे में वाहन चलाते पकड़े जाने पर चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत विधि-सम्मत सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान बारिश होने से कार्य में थोड़ी बाधा जरूर आई, लेकिन मौसम सामान्य होते ही जांच को और तेज किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वर्ण विकास योजना चाईबासा

स्वर्ण विकास योजना की परिपक्व राशि नहीं लौटाने पर कंपनी को 80 हजार रुपये देने का आदेश उपभोक्ता आयोग का फैसला, 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ भुगतान के निर्देश; मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना और मुकदमा खर्च के लिए 10 हजार रुपये भी देने होंगे