सरायकेला में होमगार्ड जवान की मौत, ड्यूटी से लौटते समय बिगड़ी तबीयत

होमगार्ड जवान दिनेश गोप

सरायकेला। सरायकेला में होमगार्ड के जवान दिनेश गोप (37) की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। वह घुटुसाई के रहने वाले थे और रेफरल अस्पताल संजय में पदस्थापित थे। जवान की मौत की खबर से परिजनों और परिचितों में शोक की लहर है।

मिली जानकारी के अनुसार, दिनेश गोप सोमवार सुबह ड्यूटी समाप्त करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि उनका रक्तचाप काफी बढ़ गया था, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई।

आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। चिकित्सकों के अनुसार, अत्यधिक रक्तचाप को उनकी मौत का संभावित कारण बताया गया है।

दिनेश गोप के असामयिक निधन से होमगार्ड जवानों और उनके परिचितों में भी शोक का माहौल है। महज 37 वर्ष की उम्र में उनके निधन से परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *