Adityapur Kali Puja: लोजपा प्रदेश सचिव मनोज पासवान ने काली पूजा पंडाल का किया उद्घाटन, चिराग पासवान फैंस क्लब ने बनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन

Adityapur:आदित्यपुर जयप्रकाश उद्यान में नवयुवक एकता संघ काली पूजा कमेटी द्वारा बनाए गए पूजा पंडाल का उद्घाटन दीपावली की संध्या पर लोजपा (रामविलास) के प्रदेश सचिव मनोज पासवान ने फ़ीता काटकर किया।

नवयुवक एकता संघ काली पूजा कमेटी द्वारा इस वर्ष भी धूमधाम के साथ काली पूजा का आयोजन किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में शिरकत करने पहुंचे लोजपा प्रदेश सचिव मनोज पासवान ने पंडाल उद्घाटन के बाद मौजूद लोगों को दीपावली एवं काली पूजा की शुभकामनाएं दी। इसके बाद लोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन चिराग पासवान फैंस क्लब द्वारा केक काटकर बनाया गया. जहां लोजपा सदस्य ने केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु होने की कामना की मौके पर प्रदेश सचिव लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास युवा प्रकोष्ठ के दीपक भंडारी ,चिराग पासवान फैंस क्लब के अध्यक्ष अभिषेक आनंद, पूजा कमिटी के अध्यक्ष  निराला , वरुण , अभय, बंटी, चिंटू, लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के कार्यकता संतोष पासवान, मनीष बिहारी, शैलेंद्र पांडे, सान महंती उर्फ गोपी, अर्जुन गोराई, राहुल प्रसाद, मृत्युंजय यादव, कुंदन थापा आदि मौजूद थे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *