Adityapur Amit sah Sabha: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 11 नवंबर को फुटबॉल मैदान में गरजेंगे, चंपाई के समर्थन में ऐतिहासिक होगी जनसभा: उदय सिंहदेव

Adityapur:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 11 नवंबर को आदित्यपुर स्थित फुटबॉल मैदान में सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चंपाई सोरेन के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

सरायकेला भाजपा जिला कमेटी एवं आदित्यपुर मंडल के द्वारा चुनावी जनसभा को आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव ने प्रेस वार्ता में  बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 11 नवंबर की सुबह 11बजे से चुनावी जनसभा में शिरकत करेंगे कार्यक्रम में गृह मंत्री के साथ पूर्व मुख्यमंत्री सरायकेला सीट से भाजपा प्रत्याशी चंपाई सोरेन ,प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ,पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा प्रमुख रूप से शामिल होंगे उदय सिंह देव ने बताया कि हजारों की संख्या में भाजपा समर्थक और कार्यकर्ता इस चुनावी जनसभा में शामिल होंगे। भाजपा द्वारा गांव से शहर तक चलाये जा रहे प्रचार अभियान भाजपा के पक्ष में माहौल बन रहा है। दावा किया है कि भाजपा कोल्हान के सभी सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाएगी।

इनकम टैक्स चोरी करने वालों के ही ठिकानों पर  रेड

शनिवार तड़के सुबह गम्हरिया क्षेत्र में मुख्यमंत्री आप्त सचिव से जुड़े लोगों के ठिकानों पर इनकम टैक्स रेड मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव ने कहा कि जिन कारोबारी ने इनकम टैक्स चोरी या गड़बड़ी की है उन्हीं के ठिकानों पर छापेमारी की गई है। इसमें भाजपा को विपक्ष साजिश के तहत बदनाम कर रहा है। प्रेस वार्ता में आदित्यपुर मंडल अध्यक्ष देवेश महापात्र, जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, अमन कुमार ,अशोक कुमार ,बरजो राम हांसदा, गुरजीत सिंह, गणेश कालिंदी आदि उपस्थित रहे।

कोल्हान मुखिया सम्मेलन

Adityapur Municipal Corporation: आदित्यपुर नगर निगम: नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक में विकास योजनाओं पर मुहर, ​25 करोड़ की लागत से जागृति मैदान में बनेगा अत्याधुनिक निगम कार्यालय; साफ-सफाई और पेयजल के लिए बनी विशेष रणनीति