Ichagarh NDA candidate HARELAL MAHTO: ईचागढ़ के NDA प्रत्याशी हरेलाल महतो के भीतरी- बाहरी की मंशा उजागर, सभा में गुर्गों से पत्रकार और बेटे पर हमला कर किया घायल, चुनाव में गुंडागर्दी, जनता रहे सावधान!देखे VIDEO

Chandil:ईचागढ़ विधानसभा से एनडीए के प्रत्याशी हरेलाल महतो ने विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान विधायक को भीतरी- बाहरी कहने के बाद अब वहां के वोटरों को भी भीतरी- बाहरी के नाम पर पिटवा रहे हैं. ताजा मामला साजिश कर चुनावी कार्यालय बुलाकर पत्रकार संजय कुमार ओर बेटे आर्यन पर जानलेवा हमलाकर कर घायल किए जाने के साथ उजागर हो चुका है. जिससे वोटरों को सतर्क होने की जरूरत है।

मारपीट का वायरल वीडियो
मारपीट के बाद घायल आर्यन कुमार

चुनाव प्रचार के तहत भरी सभा में पत्रकार द्वारा सवाल पूछे जाने और भीतरी बाहरी के मुद्दे को उठाए जाने के बाद एनडीए प्रत्याशी हरेलाल महतो ने अपने इशारे से गुर्गो के द्वारा बाप -बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया है .राजनीतिक गलियारों में लोकतंत्र के महापर्व के दौरान इस घटना की चारों ओर कड़ी और घोर निंदा हो रही है. ऐसे में एनडीए प्रत्याशी की गुंडई चुनाव से पूर्व जाहिर हो गई है. जिससे साफ होता है कि जनप्रतिनिधि चुने जाने के बाद ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र का हश्र क्या होगा ? यह सोच वोटरों की रूह कांप रही है।

पत्रकार द्वारा की गई लिखित शिकायत की प्रति एवं आमंत्रण पत्र

जानिए क्या है पूरा मामला

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित पत्रकार संजय कुमार ने बताया कि आजसू पार्टी बुद्धिजीवी मंच द्वारा चांडिल डैम रोड द्वारा सुमन लॉज में निर्धारित समय 10 नवम्बर 8 बजे रात्रि स्थानीय दुकानदारों ओर ग्रामीणों की बैठक बुलाई थी. प्रत्याशी हरे लाल महतो पूर्व  साज़िश के तहत मेरी पतंजलि की दुकान पर आमंत्रण कार्ड देकर बुलाया गया. समाचार संकलन करने  मैं संजय कुमार ओर मेरा बेटा आर्यन बाईक से सुमन लॉज पहुंचे .मेरे बेटे आर्यन द्वारा आजसू पार्टी के कार्यकर्ता प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप, शेखर गांगुली, विश्वरूप पांडा  फेश बुक पर गंदी ,अभद्र भाषाओं में गली गलौज, इत्यादि की शिकायत करने के दौरान, प्रत्याशी हरे लाल महतो ने गुस्से में अस्पशब्द बोलना शुरू कर दिया और उनके इशारे पर आजसू भाजपा समर्थक गली गलौज मारपीट धक्का मुकी करने लगे और मुझे भी हाथापाई की ओर मेरे लड़के आर्यन को दस से बारह की संख्या में जिसमे प्रत्याशी हरे लाल महतो, के इशारे पर बुद्धेश्वर महतो, विरांची महतो, कृष्णा प्रामाणिक,शेखर गांगुली,नितेश तिवारी,महेश कुंडू,वंशी कुंडू, टिकेंन दा, आदि अज्ञात 5 से आठ की संख्या में समर्थको ने बुरी तरह से घेरे में लेकर जमीन पर गिराकर पिटाई करने से घायल हो गया ,मौके पर घायल मेरे बेटे को ग्रामीणों की सहायता से सामुदायिक हॉस्पिटल चांडिल में इलाज करवाया गया . पूरी घटना भाजपा नेता राकेश वर्मा, पप्पू वर्मा, देवाशीष राय, चंदन वर्मा , विशाल चौधरी, साहेब सिंह, आदि उपस्थित थे.पूरे प्रकरण की लिखित शिकायत थाना प्रभारी चांडिल,जिला पुलिस अधीक्षक , कोल्हान डी. आई .जी. मुख्य चुनाव आयुक्त, उपयुक्त महोदय , आदि से की गई है.

पत्रकार पर जान लेवा हमले की निंदा

झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता दिलीप महतो ने पत्रकार ओर उसके बेटे पर जानलेवा हमले की कड़े शब्दों में नींद करते हुए कहा कि आजसू प्रत्याशी गुंडा प्रवृति असामजिक तत्त्वों  के सहारे चुनाव में अराजकता की स्थिति पैदा कर रहे कर वोटर के बीच भय का वातावरण बना दिया है.पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने भी हरे लाल महतो ओर समर्थकों के साथ पत्रकार ओर उसके बेटे को पार्टी कार्यालय बुला कर साजिश कर मारपीट करना आदर्श आचार संहिता को उल्लंघन है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!