SR Rungta B-Division League:; शाह स्पोर्ट्स अकादमी को पराजित कर एसआर रुंगटा ग्रुप फाइनल में, एक दिसंबर को स्टूडेंट क्लब चाईबासा से होगा मुकाबला

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे एसआर रूंगटा बी-डिवीजन लीग के अंतर्गत गुरूवार को खेले गये दूसरे सेमीफाइनल मैच में अभिषेक कच्छप एवं विजय रोहित की शानदार बल्लेबाजी एवं बादल कोहली तथा अभिषेक महतो की शानदार गेंदबाजी की बदौलत एसआर रूंगटा ग्रुप ने चक्रधरपुर की शाह स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. अब एक दिसंबर को फाइनल मैच में एसआर रुंगटा ग्रुप का मुकाबला स्टूडेंट क्लब चाईबासा से होगा.

चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के दूसरे सेमीफाइनल मैच में टॉस शाह स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी के कप्तान ने जीता तथा पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते उतरी शाह स्पोर्ट्स अकादमी की पूरी टीम को 28.1 ओवर में 162 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसआर रूंगटा ग्रुप की टीम ने 24.4 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाकर जीत हासिल कर ली. कप्तान अभिषेक कच्छप एवं विजय रोहित ने 74 रनों की बेहतरीन साझेदारी निभाकर टीम की जीत को आसान बना दिया.

अभिषेक ने आठ चौके एवं एक छक्का की मदद से 57 रन बनाए और अंत तक आउट नहीं हुआ. विजय रोहित ने चार चौके एवं चार छक्के की सहायता से 50 रनों की शानदार पारी खेली. जबकि कुलदीप केशव ने 35 तथा सचिन कुमार ने नाबाद 11 रन बनाए. शाह स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी की ओर से वामहस्त स्पिनर शमशाद हसन, कुंदन कुमार एवं नितेश पासवान ने एक-एक विकेट हासिल किए.

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ