Adityapur Bjp mangal munda condolence meeting: भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के निधन पर बोले चंपाई सोरेन राज्य की खराब स्वास्थ्य व्यवस्था बना मौत का कारण

Adityapur:भगवान बिरसा मुंडा के वंशज( परपोते) दुर्घटना के बाद इलाज के क्रम में मृत मंगल मुंडा के निधन पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला के भाजपा विधायक चंपाई सोरेन ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए राज्य सरकार के स्वास्थ्य व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया है।

दिवंगत मंगल मुंडा के निधन पर सरायकेला जिला भाजपा कमेटी द्वारा आदित्यपुर एस टाइप दुर्गा पूजा मैदान में शुक्रवार शाम मंगल मुंडा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से मौजूद नवनिर्वाचित विधायक चंपाई सोरेन ने स्वर्गीय मंगल मुंडा के निधन पर गहरा शोक जताते हुए चंपाई सोरेन ने कहा कि हेमंत सरकार के घटिया स्वास्थ्य व्यवस्था के चलते मंगल मुंडा का निधन हो गया। दु:खद तो यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के ट्वीट के बाद मामला राज्य सरकार के संज्ञान में आया था. नहीं तो सरकार की चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था के चलते उन्हें रिम्स अस्पताल में बेड तक नसीब नहीं होता। राज्य सरकार ने शहीद परिवार के वंशज को नजरअंदाज करने का काम किया है. जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है.

राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधा में रही फेल: उदय सिंह देव

श्रद्धांजलि सभा में मौजूद भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा. इन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने शहीद परिवार के वंशज को बचाने में देर की जिससे उनकी मौत हो गई। इन्होंने कहा कि आने वाले 5 सालों में भाजपा राज्य सरकार के क्रियाकलापो कड़ी निगरानी करेगी। सिस्टम फेल होने पर हर मोर्चे पर विरोध करेगी। श्रद्धांजलि सभा को आदित्यपुर नगर निगम के पूरे डिप्टी मेयर अमित सिंह बॉबी, रमेश हांसदा, सुनील श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रितिका मुखी, आदित्यपुर मंडल अध्यक्ष देवेश महापात्र, आरआईटी मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुराग जायसवाल, गुरु प्रसाद महतो चंचल गोस्वामी, बबलू सिंह, संजय सरदार ,कृष्ण प्रधान, राकेश सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद बरजोराम हांसदा, रंजन सिंह, रिंकू राय आदि उपस्थित थे

वार्ड 18

Adityapur Ward18 Conspiracy: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 18 में ‘फेक वीडियो’ वॉर, प्रत्याशी अंकुर सिंह का विरोधियों पर तीखा हमला ​”हार के डर से साजिश रच रहे विरोधी, मेरे बीमार बड़े पापा के नाम का इस्तेमाल करना शर्मनाक”