Adityapur ISRO Foundation day: उद्यमी संगठन इंडस्ट्रियल स्टेबिलिटी रिफॉर्म एंड ऑर्गेनाइजेशन “इसरो” का प्रथम स्थापना दिवस मना, एक माह तक चलेगा स्थापना दिवस

Adityapur: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में गठित उद्यमी संगठन इंडस्ट्रियल स्टेबिलिटी रिफॉर्म एंड ऑर्गेनाइजेशन “इसरो” का प्रथम स्थापना दिवस 9 दिसंबर सोमवार देर शाम आदित्यपुर में संपन्न हुई. जिसमें बीते एक साल में किए गए संगठन के कार्यों एवं उपलब्धियां को सदस्यों के बीच रखा गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे इसरो के अध्यक्ष रूपेश कतरियार ने बताया कि सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योगों की आवाज इसरो बन चुकी है। 300 से भी अधिक सदस्यों की टीम तैयार है। जिसे अगले कुछ महीनो में 600 के पार ले जाना है। कहा कि सभी सदस्यों का डेटाबेस ऑनलाइन तैयार किया गया है। अगले एक साल में लक्ष्य के अनुरूप कार्यो को आगे बढ़ना हैं। संगठन अगले माह 9 जनवरी तक स्थापना माह मनाएगा। अध्यक्ष रूपेश कतरियार ने बताया कि सभी सदस्यों को ऑनलाइन सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा, सभी कार्यो को पारदर्शिता के साथ कर रहे है। महासचिव समीर सिंह ने कहा कि इसरो का गठन ही लघु सूक्ष्म उद्योगों के लिए हुआ हैं। आपसी तालमेल के साथ संगठन को आगे बढाना है। संरक्षण मनोज कुमार ने कहा कि इसरो में कई कमिटि बनी है।जिसका उद्देश्य सभी उद्योगों के साथ कॉर्डिनेट करना है। कार्यक्रम को  संरक्षक नंद कुमार सिंह, अमित राय, कोषाध्यक्ष सरोज झा, उपाध्यक्ष विनय सिंह ने भी संबोधित किया।

एक्शन प्लान तैयार

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष रूपेश कतरियार ने साल भर आयोजित होने वाले 5 कार्यक्रमो की घोषणा की स्थापना दिवस कार्यक्रम में उत्तम चौधरी, सदस्य ,अवनीत मुर्तेजा ,भीष्म सिंह , ,गौतम महापात्र, अंबुज कुमार, राजेश्वर जायसवाल, राहुल खुराना ,सरोज नायक, दिनेश जायसवाल, तरुण, पीयूष मंगोतिया आदि उपस्थित थे।