Chaibasa News : 10.5 एकड़ में हो रही अफीम की खेती को पुलिस जवानों ने किया नष्ट

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिम सिंहभूम जिले के बनगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस जवानों द्वारा अवैध अफीम की खेती के खिलाफ अभियान चलाया गया. इस दौरान कुल 10.5 एकड़ में लगे अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें : चाईबासा पुलिस ने ग्रामीणों को बताया अफीम के कुप्रभाव, ग्रामीणों ने खुद ही ट्रैक्टर चलकर उजाड़ दिए अफीम के खेत

बता दें कि झारखंड पुलिस पूरे झारखंड में अवैध अफीम के खिलाफ अभियान छेड़ रखी है. इस क्रम में चाईबासा पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के निर्देश पर जिले में अवैध अफीम खेती करने वाले क्षेत्रों चिन्हित कर लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

पुलिस अधीक्षक अशूतोष शेखर ने बताया कि आज अवैध अफीम की खेती के खिलाफ अभियान चलाया गया है. इस दौरान बदगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कटवा में करीब 04 एकड़, टेबो थाना क्षेत्र के ग्राम अंगरिया में करीब 03 एकड़, कराईकेला थाना क्षेत्र के ग्राम नवादा, सांडीसाई, उदयनारायणपुर, उलीगढ़ा, जाहिरडीह करीब 03 एकड़, तथा टोकलो थाना क्षेत्र के कामेगड़ा जंगल के वनग्राम बांडीजाहिर में करीब 0.5 एकड़, जिले में कुल लगभग 10.5 एकड़ में लगे अवैध अफीम की खेती को विनष्ट किया गया.

इसे भी पढ़ें : http://opium smuggler: चौका पुलिस को सफलता अफीम तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख नगद बरामद

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ