गुआ में ओड़िया समुदाय ने मनाया नववर्ष सह पोणा संक्रांति

गुआ में ओड़िया समुदाय ने मनाया नववर्ष सह पोणा संक्रांति

गुआ। गुरुवार को ओड़िया समुदाय के लोगों द्वारा ओड़िया नववर्ष सह महाबीशुब पोणा संक्रांति हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह से ही जगन्नाथ मंदिर एंव कुसुमघाट स्थित शिव मंदिर में पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। लोगों ने प्रातः कारो नदी में आस्था की डुबकी लगाई जिसके बाद पुजारी जितेंद्र पंडा द्वारा मंदिर प्रांगण में तुलसी के पौधे के ऊपर बसंतरा मटका टांगने क़ा रस्म अदा किया गया। काफ़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बेल और छेना से निर्मित पोणा शरबत का लुप्त उठाया। मंदिर के पुजारी ने इस संदर्भ में कहा कई औषधीय गुण विधमान होने के कारण पोणा भोग क़ा सेवन गरमी के दिनों में लाभदायक होता है।मौके पर स्मृति रंजन स्वाइन, सुभाष पुष्टि, संतोष बेहेरा, दिब्यसिँह पंडा, राजू, प्रियांशु ,आशुतोष एंव अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *