अपने बच्चों को ए फॉर एपल के साथ आर फॉर रामायण और एम फॉर महाभारत भी पढा़यें

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने मनाया डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती

गुवा। भाजपा अनुसूची जाति मोर्चा की जिला कमिटी द्वारा किरीबुरु के पूजा पंडाल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर डॉ. भीमराव अम्बेडकर को पुष्प अर्पित कर उनकी जयन्ती मनाया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुये भाजपा अनुसूचित जाति के प्रदेश उपाध्यक्ष सह कोल्हान प्रभारी बिमल बैठा उपस्थित हुए।

उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर समाज के सबसे आखिरी पंती में खडे़ तथा दबे-कुचले व पिछडे़ लोगों को समाज में समानता दिलाने की लडा़ई लडी़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी यह कार्य आगे बढा़ रहे हैं। आप अपने बच्चों को हर हाल में स्कूल भेजें, ए फॉर एपल, बी फॉर बॉल के साथ-साथ आर फॉर रामायण और एम फॉर महाभारत भी पढा़यें।समाज के सभी सक्षम वर्ग के लोग हमारे बीच के दबे-कुचले लोगों को सहयोग कर उपर उठाने का कार्य करें।भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन पूर्ति ने कहा कि डॉ भीमराव अम्बेडकर संविधान निर्माता के साथ-साथ समाज के शोषित, पिडि़त व दबे-कुचले लोगों को समाज में पहचान व न्याय मिलना प्रारम्भ हुआ।उनके प्रयास से लोग शिक्षा को अपने जीवन में अपनाना प्रारम्भ किया।समाज से भेदभाव मिटा लोगों को प्रेम व भाईचारे के साथ जीने का राह दिखाया। बच्चों को भले आधी रोटी दें लेकिन सभी को स्कूल अवश्य भेजें, क्योंकि जब आप शिक्षित नहीं होंगे तो अपने अधिकारों को नहीं पा सकेंगे। भाजपा सारे महापुरुषों को सम्मान देने का कार्य प्रारम्भ किया है। भाजपा अनुसूचित जाती मोर्चा के जिलाध्यक्ष शंभू हाजरा ने स्वागत भाषण दिया।सभा को संजीव राय, अरविन्द चौहान, अशोक पान, अजीत कुमार सिंह, मधुसुदन तुबिड ने भी संबोधित किया। इस दौरान बच्चों को कौपी-पेन देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *