Saraikela: दो पक्षों में मारपीट, तीन महिलाएं घायल

सरायकेला: हनुमान मंदिर चौक पर रहने वाले दो सगे भाइयों के परिवारों के बीच घरेलू विवाद के कारण मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों से तीन महिलाएं घायल हो गईं।

घायलों में पूनम देवी (पति राजेंद्र प्रसाद) ने अपने देवर रंगलाल प्रसाद, देवरानी रीता देवी, ननद पूर्णिमा, और ससुर शिवकुमार प्रसाद पर मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरे पक्ष से रीता देवी ने अपने देवरानी पूनम देवी पर मारपीट का आरोप लगाया है।गौरतलब है कि ऐसा मामला दो साल पहले भी सामने आया था, लेकिन पुलिस द्वारा समझौता न करवाकर मामला वापस भेज दिया गया था।

विवाद के कारण और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस से कार्रवाई की अपेक्षा है। फिलहाल, घायलों का इलाज कराया जा रहा है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

भाजपा आंदोलन

Adityapur: आदित्यपुर में बढ़ते अपराध पर भाजपा का अल्टीमेटम: ‘पुलिस प्रशासन संभले वरना सड़कों पर होगा आंदोलन’,भाजपा नेता के घर हुई फायरिंग से आक्रोशित अमित सिंह “बॉबी” ने सरकार और पुलिस प्रशासन को घेरा