
Adityapur:जयप्रकाश उद्यान में आयोजित हुए यादव समाज में समिति कोल्हान प्रमंडल के वार्षिक पारिवारिक मिलन सह वनभोज कार्यक्रम में पूर्णिया के कद्दावर सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव शामिल हुए। जहां इन्होंने यदुवंशियों को शिक्षित होकर एकजुट रहने का संदेश दिया तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का अब तक का सबसे कमजोर पीएम करार दिया।
विज्ञापन



पप्पू यादव ने कहा कि दिल्ली चुनाव में अरविंद केजरीवाल के अहंकारी होकर कांग्रेस से गठबंधन न करना उनके हार का मुख्य कारण बना है।वहीं अमेरिका में प्रवासी भारतीयों को खदेड़ने के मुद्दे पर पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जमकर कोसा, कहा की आजादी के बाद पहली बार भारतीय लोगों को, यहाँ की प्रवासी बहन- बेटियों को हथकड़ी रस्सी लगाकर अमेरिका से बाहर निकल गया है। प्रधानमंत्री को इस बात पर शर्मा आनी चाहिए।पप्पू यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी धर्म के नाम पर सत्ता की राजनीति करते हैं। लोगों में नफरत की राजनीति फैलाने के साथ गांधी और अंबेडकर के विचारधारा को कुचलना का काम कर रहे हैं।
बिहार से शुरू होगा भाजपा का सफाया
सांसद पप्पू यादव ने कहा की भाजपा की उल्टी गिनती बिहार चुनाव से होगी। बिहार में महागठबंधन दल मजबूती से बहुमत के साथ सरकार गठित करेगा और गांधी -अंबेडकर के विचारधारा को जात-पात करार देने वाले भाजपा और मोदी सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी।

द्वापर से लेकर कलयुग तक समृद्धिशाली रहा है यादव का इतिहास: संजय सिंह यादव
यादव समन्वय समिति के पारिवारिक मिलन समारोह में शामिल हुए हुसैनाबाद के विधायक सह राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश अध्यक्ष संजय प्रसाद सिंह यादव ने कार्यक्रम में आए यादव समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यादवों का इतिहास गौरवपूर्ण है.द्वापर युग से लेकर कलयुग में हम यदुवंशियों को याद किया जाता रहेगा. उन्होंने कहा कि हम आगे तभी बढ़ सकते हैं जब हम शिक्षित और संगठित रहेंगे ।हमें अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा और तालीम देने की जरूरत है।इससे पूर्व कार्यक्रम में सांसद पप्पू यादव और प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय प्रसाद सिंह यादव को यादव समन्वय समिति द्वारा यादव रत्न देकर सम्मानित किया गया। मौके पर राजद प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता यादव को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण यादव समाज समन्वय समिति के अध्यक्ष शिक्षाविद सत्य प्रकाश सुधांशु ने दिया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन श्री राम यादव ने किया। कार्यक्रम में समाज के सफल छात्राओं को पुरस्कार एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम सफल बनाने में मुख्य रूप से संयोजक राज किशोर यादव,अध्यक्षअजीत कुमार, उपाध्यक्ष बिरेंद्र सिंह यादव, महासचिव उमेश यादव, सह संयोजक राजेश यादव , संरक्षक ओ पी आनंद, कोषाध्यक्ष संतोष सिंह, संगठन मंत्री बैजू यादव, श्री राम यादव, श्री जनार्दन यादव, राम वचन सिंह , गुंजन यादव, एस एन यादव, डी एन सिंह, चिंतामणि यादव, बिंदेश्वरी सिंह, बिरेंद्र राय, राजू यादव, किशोर यादव, विमलेंदु राय, कृष्णा यादव , सागर यादव , मुनींद्र यादव तथा अन्य पदाधिकारी गण का विशेष योगदान रहा।