Adityapur झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ के वनभोज में सामाजिक एकुजटता पर ज़ोर

Adityapur: झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ, आदित्यपुर नगर कमिटी का वार्षिक मिलन समारोह सह वनभोज जयप्रकाश उद्यान, आदित्यपुर में संपन्न हुआ.

वहीं, सामाजिक एकुजटता की आवश्यकता पर जोर दिया गया. मौके पर पिछले दिनों आयोजित क्विज प्रतियोगिता के कुल 44 सफल प्रतिभागियों को पुरष्कृत भी किया गया. इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष राजेश्वर पंडित ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकता का परिचय देना है, ताकि संगठित होकर हम समाज और देश के विकास में योगदान कर सके। इस मौके पर महिलाओं एवं बच्चों के लिए विभिन्न रंगारंग एवं खेलकूद के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर निगम की पूर्व पार्षद शशि देवी, राजेश्वर पंडित, अरविन्द पंडित, गणेश प्रजापति, लीला पंडित, शंभूनाथ प्रजापति, अनिरुद्ध पंडित, सन्नीदेव प्रसाद, शिवचरण प्रजापति, दुर्गादत पंडित, अरुण पंडित, पारुल कुँभकार, गोपाल पंडित, रविन्द्र पंडित, प्रमोद पंडित, प्रवीण पंडित, रंजन पंडित सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सरायकेला पुलिस की कार्रवाई

सरायकेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में भारी मात्रा में सिगरेट व नकदी बरामद थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह की अगुवाई में टीम ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा, प्रतिबंधित सामग्री के कारोबार पर कसा शिकंजा

रांजाबुरु खदान आंदोलन

22 दिन बाद रांजाबुरु खदान का आंदोलन स्थगित, प्रशासन को 5 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम, एसडीओ-बीडीओ की पहल पर ग्रामीणों से वार्ता के बाद बनी सहमति, स्थानीय रोजगार और 18 प्रभावित गांवों के विकास समेत कई मांगें प्रमुख