Adityapur BJP workers conference: आदित्यपुर में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन, सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए बॉबी सिंह सम्मानित

Adityapur : भाजपा आदित्यपुर मंडल द्वारा सापड़ा पंप हाउस के पास कार्यकर्ता सम्मेलन सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सरायकेला विधानसभा के विधायक चंपई सोरेन शामिल हुए।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, बूथ स्तरीय कार्यकर्ता एवं स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। आदित्यपुर मंडल अध्यक्ष देवेश महापात्रा ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत 850 से अधिक नए सदस्य जोड़ने पर आदित्यपुर नगर निगम के निवर्तमान डिप्टी मेयर अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह को पुष्पगुच्छ और साल ओढ़ाकर सम्मानित किया। यह सम्मान भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव द्वारा प्रदान किया गया। सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों एवं आगामी रणनीतियों पर चर्चा की। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। भाजपा के इस कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी की आगामी योजनाओं और क्षेत्र में संगठन विस्तार को लेकर भी चर्चा की गई।

Share करें

✓ Link copy हो गया!
आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’