Adityapur- Rit Police Success: आरआईटी पुलिस ने घरों में सेंधमारी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा, चुराया गया सामान

Adityapur:आरआईटी पुलिस ने घरों से सामान चुराने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने गिरफ्तार इन चोरों के पास से चुराए गए सामान भी बरामद किए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रीत पुलिस ने 26 फरवरी की देर रात तकरीबन ढाई बजे पेट्रोलिंग के दौरान एक टेंपो पर सवार दो लोगों को पुलिस की गाड़ी आता देख भागते हुए देखा, इसके बाद इन्हें खदेड़ कर पकड़ा. टेंपो में सवार आरोपियों की पहचान दीपक सरदार और आनंद अग्रवाल के रूप में की गई है जो पूर्व में भी चोरी के घटनाओं में शामिल रहे हैं और जेल जा चुके हैं. आरआईटी पुलिस द्वारा बताया गया कि दोनों आरोपी वर्तमान में बर्मा माइंस थाना अंतर्गत चूना भट्ठा में रहते थे। जहां उनके घर से पुलिस ने चोरी के कई सामान बरामद किए हैं। पुलिस अनुसंधान में इस बात का पता चला कि इन चोरों ने बीते 16 जनवरी को  बंतानगर धोबोडूंगरी स्थित एक टावर के पास स्थित घर से भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें चुराए गए सामानों को पुलिस ने बरामद किया है जिम चुराया गया होम थिएटर ,मिक्सी ताला काटने वाला कटर, लोहे के औजार आदि शामिल हैं, वहीं पुलिस ने उनके पास से चोरी घटना में प्रयुक्त टेंपो को भी जप्त किया है।पुलिस द्वारा गठित छापामारी दल में सब इंस्पेक्टर राजकुमार शाह, सतीश बालमुचू, हसनैन अंसारी समेत पुलिस बल शामिल थे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!
प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत