Jamshedpur Science Exhibition: महिला महाविद्यालय में विज्ञान दिवस 2025 पर साइंस प्रदर्शनी आयोजित, संगम ग्रुप की मिनाक्षी और सुरभि को प्रथम स्थान

Jamshedpur: विज्ञान दिवस 2025 के अवसर पे महिला महाविद्यालय जमशेदपुर, वनस्पति विभाग के तत्वावधान में एक साइंस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें महिला महाविद्यालय के छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि जमशेदपुर के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रोफेसर थे। जिन्होंने
आज के समय में विज्ञान का महत्व  के विषय में  छात्राओं को विस्तृत रूप से जानकारी दी।छात्राओं ने भी मुख्य अतिथि का हृदय से स्वागत किया। वनस्पति विज्ञान विभाग के हेड आफ  डिपार्टमेंट श्रीमती सलोमी कुजूर ने भी छात्राओं का उत्साह बढाया, उनके साथ अन्य महिला महाविद्यालय के वनस्पति विभाग की शिक्षिका  बी ज्या लक्ष्मी, रूपाली पात्रा ,स्वाती कुमारी छात्राओं का उत्साह बढाया।छात्राओं ने अपने प्रोजेक्ट के विषय में विस्तृत रुप से अतिथियों को अवगत कराया जिसे निरीक्षण कर्ताओं ने बहुत सराहा, इस उत्कृष्ट कार्यक्रम में छात्राओं के ओर से मुख्य रुप से , मिनाक्षी, सुरभि, सृष्टि, बृष्टी और अन्य छात्राओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में संगम ग्रुप को उसके प्रोजेक्ट के लिए प्रथम स्थान मिला ,जिसका नेतृत्व मिनाक्षी और सुरभि कर रही थी ।

Share करें

✓ Link copy हो गया!