Adityapur Central Ram Navami Meeting: 7 अप्रैल को धूमधाम से निकलेगा रामनवमी विसर्जन जुलूस आदित्यपुर सहित तीन अलग-अलग स्थानों पर होंगे खेल का प्रदर्शन

Adityapur:आदित्यपुर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति, सरायकेला-खरसावां जिला की एक बैठक मंगलवार को आदित्यपुर एस टाईप स्थित श्री श्री हनुमान गढ़ मंदिर प्रांगण में अध्यक्ष देवांग चंद्र मुखी की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें आदित्यपुर एक, आदित्यपुर दो, गम्हरिया व कांड्रा क्षेत्र के रामनवमी अखाड़ा समिति के लाईसेंसधारी व पदाधिकारी शामिल हुए.

बैठक में हर साल की तरह इस साल भी श्री रामनवमी 6 अप्रैल को एवं विसर्जन जुलूम 7 अप्रैल को शांतिपूर्ण व उत्साहपूर्ण माहौल में निकालने पर निर्णय लिया गया. बैठक में पूर्व की तरह तीन अलग-अलग स्थानों क्रमशः आदित्यपुर फुटबॉल मैदान, आदित्यपुर दो जागृति मैदान एवं गम्हरिया कार्यक्रम स्थल पर केंद्रीय कमेटी की देखरेख में अखाड़ा खेल प्रदर्शन का आयोजन किया जायेगा. बैठक में समिति के महासचिव श्रीराम ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय समिति का विस्तार कर नये लोगों को जोड़ने पर विचार किया गया. बैठक में जिला पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर विभिन्न अखाड़ा समितियों द्वारा किए गए खेल प्रदर्शन, झांकी व अनुशासित जुलूस प्रदर्शन के आधार पर शीघ्र पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न कराने की बात भी कही गई.

बैठक में ये रहे मौजूद:

इस बैठक में मुख्य रूप से विहिप के जिलाध्यक्ष डॉ जेएन दास, भगवान सिंह, प्रकाश मेहता, ब्रजेशपति तिवारी, अमृत महतो, सूरजलाल महतो, विशू महतो, सतीश शर्मा, भुगलू सोरेन, सरोज सिंह, अजय महतो, मनोज चौधरी, महेश कुमार, कमल महतो, अजय कुमार सिंह, बंटी सिंह, वीरेंद्र यादव, शैलेंद्र कुमार, रामविनय शर्मा, मुन्ना सिंह, सुनील सिंह, लालू सरदार, सुभाष खेमका, अनुराग सिंह, राहुल राय, रूपेश गोराई, अरविंद यादव, धनंजय स्वर्णकार, सोनू सिंह, अरूण महतो व अनिल कुमार सिंह आदि सदस्यगण उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन समिति के महासचिव श्रीराम ठाकुर ने किया.

मजदूरों के शोषण और पुलिसिया दमन के विरोध

Adityapur Labor Protest: NCR में मजदूर आंदोलन की धमक: दमन के खिलाफ टाटा कांड्रा मार्ग पर गरजी इंडस्ट्रियल मजदूर यूनियन,12 घंटे काम और कम वेतन के खिलाफ मजदूरों का हल्लाबोल; CITU ने किया राष्ट्रव्यापी एकजुटता का आह्वान