ब्राह्मण समाज की प्रथम परिचयात्मक बैठक संपन्न, श्री परशुराम जन्म उत्सव मनाने का लिया निर्णय

Chaibasa:- ब्राह्मण संकल्पित समाज की प्रथम परिचयात्मक बैठक रविन्द्र भवन चाईबासा में सम्पन्न हुई। बैठक में एक ब्राह्मण परिवार से दूसरे ब्राह्मण परिवार को एक सूत्र में जोड़कर एकजुटता लाने एवं समाज कल्याण के विषय पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही आगामी 3 मई संध्या 7 बजे श्री परशुराम जन्म उत्सव मनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में विशेष रूप से उपस्थित हुए अमरेंद्र कुमार मिश्रा, चन्दन पाण्डेय, राघवेंद्र पाण्डेय, विकास कुमार ठाकुर, विकास कुमार शर्मा, ललित शर्मा, शम्भू नाथ झा, अनूप कुमार रॉय, त्रिशानु राय, अमन मिश्रा, प्रदीप कुमार पाण्डेय, दिव्य शर्मा, चंद्रशेखर, मदन मोहन झा, गौतम कुमार, प्रभाकर तिवारी, राज शुभम तिवारी, सतीश कुमार झा, नीरज पाण्डेय, विकास शर्मा, अजय झा, संजू पाण्डेय, विशाल शर्मा, विद्यासागर पाण्डेय एवं ब्राह्मण समाज के सम्मानितजनों ने समाज के हित में अपने-अपने विचार एवं अनुभव को आज की बैठक में साझा किए।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *