Adityapur Fire in the car: घर के बाहर खड़ी कार में लगाई आग, लगातार दूसरे दिन घटी घटना लोगों में आक्रोश

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 2 जुलमताड़ में शुक्रवार तड़के सुबह 3:30 बजे घर के बाहर खड़े एक कार में असामाजिक तत्व द्वारा आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया है। जिससे लोगों में आक्रोश है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या दो जुलमताड़ निवासी विकास गोराई के घर के बाहर खड़ी इंडिका कार को असामाजिक तत्वों ने आग लगा दिया। तड़के सुबह 3:30 बजे विकास गोराई को आग लगने की घटना की जानकारी हुई, जहां कार के टायर आग लगने से ब्लास्ट कर गए. जिसके बाद ये बाहर निकले तो देखा कि कार जल रहा है। फौरन पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। पीड़ित विकास गोराई ने बताया कि सुबह तड़के आग लगने और टायर ब्लास्ट करने के जोरदार आवाज होने पर उनकी मां बाहर निकली तो देखा कि कुछ युवक अंधेरे में भाग रहे हैं। जिन्हें पहचान नहीं सकी। वही लगातार दो दिन घटित इस घटना से लोगों में आक्रोश है  गौरतलब है कि गुरुवार को भी तड़के सुबह  जमालपुर छठ तालाब के पास एक कार में पूरी तरह आग लग गई थी। जिसके कारणों का पता नहीं चल सका था। वही लगातार घटित हुई घटना से कयास लगाए जा रहे हैं कि कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर लोगों के घर के बाहर खड़ी कारों को निशाना बना रहे हैं।

पूर्व वार्ड पार्षद ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

इधर लगातार हो रहे कारों में आगजनी की घटना को लेकर वार्ड संख्या 2 के पूर्व पार्षद अभिजीत महतो ने पुलिस- प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप करते हुए, कड़ी कार्रवाई की मांग की है. इन्होंने बताया समय रहते काबू पा लिया गया नहीं तो यहां बड़ा हादसा हो सकता था. क्योंकि आसपास के कई घर कच्चे व झोपड़ी के हैं.

Share करें

✓ Link copy हो गया!