गूंगी नाबालिग युवती के साथ नाबालिग विकलांग ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Chaibasa:- पश्चिम सिंहभूम जिले के किरीबुरु थाना क्षेत्र अन्तर्गत कलैता गांव निवासी एक गूंगी नाबालिग युवती के साथ उसी गांव का एक विकलांग नाबालिग युवक के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आने के बाद किरीबुरु थाना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर आरोपी नाबालिग युवक को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया.

घटना के बाबत बताया गया कि यह घटना 30 अप्रैल की है. घटना वाले दिन पीड़िता गांव के समीप नाला में बर्तन धोने गई थी. तभी उसे अकेला पाकर आरोपी नाबालिग युवक ने जबरन दुष्कर्म किया. घटना की जानकारी जब घर वालों को मिली तो वे 2 मई को किरीबुरु थाना में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को किरीबुरु थाना कांड संख्या- 12/22 के तहत बाल सुधार गृह भेज दिया. उक्त मामले की पुष्टि किरीबुरु थाना प्रभारी फिलमोन लकड़ा ने की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *