Adityapur success of Adya singh: एनडीए में झारखंड की सर्वप्रथम चयनित बेटी आद्या सिंह का हुआ भव्य स्वागत, लड़कियों को डिफेंस सेक्टर में जुड़ने की अपील

Adityapur:नेशनल डिफेंस अकैडमी (एनडीए) की परीक्षा में देश भर में 136 रैंक प्राप्त करने वाली आदित्यपुर कल्पनापुरी निवासी आद्या सिंह का घर पहुंचने पर आदित्यपुर वासियों ने जोरदार नागरिक अभिनंदन एवं स्वागत किया।

विज्ञापन

आद्या सिंह ने एनडीए की परीक्षा में 136 रैंक प्राप्त कर इंडियन नेवी जॉइन करेंगी.  बुधवार देर रात अपने नाना के घर आदित्यपुर स्थित कल्पनापुरी पहुंची जहां पूरे कॉलोनी वासियों ने दीपावली मना कर  स्वागत किया। आतिशबाजी एवं ढोल नगाड़े के बीच कॉलोनी की महिलाओं एवं पुरुषों ने आद्या सिंह को सर आंखों पर बिठाया।

आद्या सिंह अपने नाना और मामा के साथ

मम्मी की पढ़ाई और मामा के मोटिवेशन ने एनडीए तक पहुंचा

अपने इस उपलब्धि पर आद्या सिंह ने कहा कि इसका श्रेय पूरी तरह से माँ शशि रेखा और मामा रवि शेखर सिंह को जाता है। जिन्होंने हमेशा डिफेंस एकेडमी ज्वाइन कर देश रक्षा के भावना के प्रति प्रेरित किया। वहीं आद्या ने बताया कि मां ने भी लगातार घर पर पढ़ाई में फोकस करवाया जिसका नतीजा है कि आज ये सफल हुई है। गौरतलब है कि आध्या सिंह बैडमिंटन में भी नेशनल खिलाड़ी रह चुकी है और अपने नाम कई नेशनल अवार्ड भी किए हैं।

स्वागत करते कॉलोनीवासी

लड़कियों को डिफेंस सेक्टर से जरूर जुड़ना चाहिए

एनडीए की सफल प्रतिभागी आद्या सिंह ने कहा है की लड़कियों को देश सेवा की भावना लिए एनडीए से जरूर जुड़ना चाहिए। इन्होंने बताया कि अपने गुरुजन, माता-पिता के आशीर्वाद और अनुशासन के साथ पढ़ाई पर फोकस करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। सफलता जरूर हाथ लगेगी। आध्या सिंह ने लखनऊ में डिफेंस की 3 महीने की तैयारी भी की है। गौरतललब है कि आध्या सिंह आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व बड़ा बाबू अरविंद सिंह की नतिनी है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!
प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत