Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - Chaibasa - अंतर जिला महिला सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता, 2024-25 : जमशेदपुर को पराजित कर पश्चिमी सिंहभूम फाईनल
Chaibasa

अंतर जिला महिला सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता, 2024-25 : जमशेदपुर को पराजित कर पश्चिमी सिंहभूम फाईनल

By The News24 Live17/04/2025Updated:17/04/2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
IMG 20250417 WA0028
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Chaibasa (चाईबासा): झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेले जा रहे अंतर जिला महिला सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम लीग मैच में मेजबान पश्चिमी सिंहभूम ने जमशेदपुर को 77 रनों से पराजित कर फाईनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। अब शनिवार 19 अप्रैल को पश्चिमी सिंहभूम का मुकाबला राँची से होगा.

img 20250417 wa0028456218210319813440

इसे भी पढ़ें : अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता, शशि माथुर का शानदार शतक, रामगढ़ को पराजित कर बोकारो सुपर डिवीजन में


चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पश्चिमी सिंहभूम की टीम 40 ओवर में 160 रन बनाकर आल आउट हो गई. पश्चिम सिंहभूम की ओर से रश्मि गुड़िया ने नौ चौके एवं एक छक्का की मदद से 52 रन, तथा कप्तान प्रियंका सवैयाँ ने पाँच चौके की सहायता से 48 रन बनाए. जमशेदपुर की ओर से पल्वजीत कौर ने 44 रन देकर चार विकेट, सिमरन निशा मंसूरी ने 36 रन देकर तीन विकेट तथा पल्विका राठौड़ ने 34 रन देकर दो विकेट हासिल किए.
जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी जमशेदपुर की पूरी टीम 39 ओवर में मात्र 83 रन बनाकर आल आउट हो गई. जमशेदपुर की ओर से कुमारी सविता ने 26 तथा पल्विका राठौड़ ने 10 रन बनाए। अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच पाया. पश्चिमी सिंहभूम की ओर से अनामिका कुमारी ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए मात्र 19 रन खर्च कर चार महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए. सीता सिंकु को दो तथा इसरानी सोरेन एवं चाँदमुनी पुरती, प्रियंका सवैयां एवं अंजलि दास को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ.

img 20250417 wa00308092569519458013865


मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में पश्चिमी सिंहभूम की अनामिका कुमारी को उसकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया. पुरस्कार स्वरुप उसे पाँच हजार रुपये का नकद पुरस्कार जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष सह जे एस सी ए के आजीवन सदस्य सुप्रियो फौजदार ने प्रदान की. पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने अपनी टीम के फाईनल में पहूँचने पर टीम प्रबंधन को पाँच हजार रुपये पुरस्कार के रूप में देने की घोषणा की. यह राशि जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव ओम प्रकाश गुप्ता ने टीम मैनेजर शिवानी सिंह तिरिया को प्रदान किया.

इसे भी पढ़ें : http://अंतर जिला महिला सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता : रिन्नी बर्मन की घातक गेंदबाजी, एकतरफा मुकाबले में बोकारो ने लोहरदगा को हराया

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
chaibasa jharkhand west singhbhum चाईबासा न्यूज
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
The News24 Live
  • Website

Journalist

Related Posts

Ramkrishna Forgings blood donation:रामकृष्णा फोर्जिंग्स प्लांट–7 में रिकॉर्ड 544 यूनिट रक्तदान,सिविल सर्जन ने की सराहना

14/12/2025

Adityapur Morning Star Annual Day: मॉर्निंग स्टार किड्स का रंगारंग वार्षिक उत्सव संपन्न, नन्हे कलाकारों ने मोह लिया मन

14/12/2025

Saraikela Elephant death: दलदल में फँसे बीमार हाथी की मौत, ग्रामीणों ने पूजा कर दी अंतिम विदाई; वन विभाग पर उठे गंभीर सवाल

14/12/2025

LATEST UPDATE

Ramkrishna Forgings blood donation:रामकृष्णा फोर्जिंग्स प्लांट–7 में रिकॉर्ड 544 यूनिट रक्तदान,सिविल सर्जन ने की सराहना

14/12/2025

Adityapur Morning Star Annual Day: मॉर्निंग स्टार किड्स का रंगारंग वार्षिक उत्सव संपन्न, नन्हे कलाकारों ने मोह लिया मन

14/12/2025

Saraikela Elephant death: दलदल में फँसे बीमार हाथी की मौत, ग्रामीणों ने पूजा कर दी अंतिम विदाई; वन विभाग पर उठे गंभीर सवाल

14/12/2025

सारंडा में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान IED ब्लास्ट, कोबरा 209 का जवान घायल

14/12/2025

Adityapur police raid: आदित्यपुर में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की 4 मोटरसाइकिल के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार

14/12/2025

Saraikela Road accident: हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर हादसा, हेलमेट बना ‘जीवन रक्षक’

14/12/2025

Adityapur Mayor post reservation: आदित्यपुर मेयर सीट: क्या 17 दिसंबर के बाद बदल जाएगा आरक्षण? हाईकोर्ट में सरकार को देना है जवाब झारखंड निकाय चुनाव: मेयर पद आरक्षण पर संशय बरकरार

14/12/2025

Adityapur School Cultural Program: आदित्यपुर: श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के विंटर कार्निवल में पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय

13/12/2025
© 2025 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Adsense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

%d