अधेड़ महिला के साथ मारपीट कर नवविवाहित बेटी का अपहरण कर ले गए 3 युवक

Gua:- गुआ थाना क्षेत्र अन्तर्गत ठाकुरा गांव की 50 वर्षीय महिला सीता चाम्पिया उर्फ सीता कुई की पिटाई कर नवविवाहिता बेटी मेंजो अंगारिया को गांव के ही 3 युवकों ने अपहरण कर साथ ले गए। यह घटना 5 मई की रात्रि लगभग 9 बजे की है।

अपहरण करने वाले तीन युवक बेहरा चाम्पिया, तुराम चाम्पिया व मुंगडु़ चाम्पिया के मारपीट किए जाने के बाद घायल सीता चाम्पिया को सेल की गुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाबत पीड़िता सीता चाम्पिया ने बताया की वह 5 मई की रात लगभग 9 बजे ठाकुरा गांव स्थित घर के बाहर गर्मी से राहत पाने हेतु अपनी बेटी मेंजो अंगारिया के साथ बैठी थी। पति लंकेश चाम्पिया सेल की गुवा खादान के सेलकर्मी हैं एंव वह ड्यूटी गये हुये थे। रात में अचानक गांव के उक्त तीनों युवक नशे की हालत में हमारे घर आये एंव बिना कुछ कारण के मेरी बेटी मेंजो अंगारिया को पकड़ अपने साथ ले जाने लगे। इसका जब हमने विरोध किया तो तीनों हमारे साथ मारपीट कर हमें गंभीर रूप से घायल कर जबरन मेरी बेटी को अपने साथ ले गये। सीता ने बताया की दो माह पूर्व हीं हमने अपनी बेटी की शादी जगन्नाथपुर थाना अन्तर्गत एक गांव में की थी और बेटी मायके आयी थी। सीता द्वारा अभी तक थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि अन्य माध्यम से पुलिस को घटना की जानकारी मिलने के बाद गुआ पुलिस सेल की गुआ अस्पताल में पीड़ित महिला से मिल घटना की जानकारी प्राप्त करने के लिए रवाना हो गई है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur: आदित्यपुर में मानवाधिकार क्राइम कंट्रोल के बैनर तले निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, सैकड़ों जरूरतमंदों को मिला लाभ, नगर निगम उपमेयर अंकुर सिंह, नगर आयुक्त सहित कई प्रमुख हस्तियों ने की शिरकत