जमशेदपुर : मंत्री हफीजुल हसन अंसारी के बयान का भाजपा ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन, डीसी को सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur (जमशेदपुर) : झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी के द्वारा भारतीय संविधान से ऊपर शरीयत को बड़ा बताने वाले बयान पर झारखंड में विपक्षी दल जगह जगह विरोध दर्ज कराते हुए जमकर प्रदर्शन कर रही है. इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी, जमशेदपुर महानगर ने जोरदार विरोध दर्ज कराया.

http://Saraikela Minister Hafizul Hasan: चांडिल डैम निचले डूब क्षेत्र के भी विस्थापितों को मिलेगा मुआवजा, पाइपलाइन परियोजना से खेतों को मिलेगा पानी: मंत्री हफीजुल हसन

इस विवादास्पद बयान के विरोध में सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले समेत सैकड़ों कार्यकर्ता, महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन जताते हुए जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा.

लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमलाप्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मंत्री का यह बयान केवल संविधान का अपमान नहीं है, बल्कि देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है. ऐसे बयान न सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण हैं, बल्कि वे समाज में भ्रम और विघटन फैलाने वाले भी हैं. संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति अगर संविधान की मर्यादा को चुनौती देता है, तो वह उस पद के योग्य नहीं है. कठोर कार्रवाई की मांग कर भाजपा ने उपायुक्त के माध्यम से महामहिम के नाम एक ज्ञापन भी दिया और मांग की कि मंत्री हफीजुल हसन अंसारी के इस आपत्तिजनक और असंवैधानिक बयान पर त्वरित और कठोर कार्रवाई की जाए. इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, विभिन्न मंडलों के अध्यक्षगण व पदाधिकारी तथा सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए.

संविधान को चुनौती देने वाले बयानों और तुष्टिकरण की राजनीति के विरोध में भाजपा का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन