Facebook पर हुई दोस्ती शादी का झांसा देकर 2 साल तक किया यौन शोषण, भेजा गया जेल

Gua:- फेसबुक के माध्यम से दोस्ती कर तथा शादी का झांसा देकर गुवा की एक 22 वर्षिय युवती से यौन शोषण करने वाला कोटगढ़ पंचायत के कुमिरता गांव निवासी मानस बेहरा (24 वर्ष) पिता दिनबंधु बेहरा को गुवा थाना पुलिस ने नोवामुण्डी थाना अंतर्गत लखनसाई से गिरफ्तार कर थाना कांड संख्या- 11/22, दिनांक- 6 मई, धारा- 376 (2 एन), 417 भादवी के तहत जेल भेजा। घटना के संबंध में पीड़ित युवती द्वारा गुवा थाना पुलिस को दिये गये शिकायत में कहा गया है कि आरोपी युवक मानस बेहरा से दोस्ती फेसबुक के माध्यम से वर्ष 2019 में हुई थी। चैटिंग करते करते युवक ने युवती को शादी करने का प्रस्ताव देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। जब युवती के घर वालों को इस बात की जानकारी हुई तो वह लड़का के घर शादी का प्रस्ताव लेकर गये।लड़का ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इससे परेशान लड़की व उसके परिजन गुवा थाना में 6 मई को शिकायत दर्ज कराये।
इसके बाद पुलिस कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया एंव पीड़ित युवती का मेडिकल जाँच करा आगे की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *