DISHA MEETING IN CHAIBASA : दिशा की हुई बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं की हुई समीक्षा

जिले के पांचों विधानसभा के विधायक रहे उपस्थित

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग (निबंधन रहित), परिवहन विभाग, झारखंड सरकार दीपक बिरूवा की मौजूदगी एवं अध्यक्ष-दिशा -सह- सांसद सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र जोबा माझी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (DISHA) की बैठक का आयोजन किया गया.

इसे भी पढ़ें : http://केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की अध्यक्षता में आयोजित हुई दिशा की बैठक, पांचो विधानसभा के विधायक रहे नदारद

इस दौरान विधायक मझगांव विधानसभा निरल पूरती, विधायक खरसावां विधानसभा क्षेत्र दशरथ गगराई, विधायक चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र सुखराम उरांव, विधायक जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र सोनाराम सिंकु, विधायक मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र जगत माझी, चाईबासा जिला परिषद अध्यक्ष, प्रखंड प्रमुख की उपस्थित रहे.

दिशा की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि

उक्त बैठक में सर्वप्रथम विगत बैठक की कार्रवाई का अनुपालन प्रतिवेदन सहित जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित विकास व जनकल्याण की योजनाओं के अद्यतन प्रतिवेदन का संलग्न जिलास्तरीय पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता की उपस्थिति में बिंदुबार समीक्षा कर योजना तहत अधिकाधिक जनों को आच्छादित करने के तदर्थ बैठक में प्राप्त विभिन्न सुझावों पर विस्तार पूर्वक चर्चा और विचार-विमर्श किया गया.

हर घर नल से जल पहुंचने का कार्य शत प्रतिशत करें सुनिश्चित

सांसद सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र जोबा माझी के द्वारा समीक्षा के क्रम में पेयजल विभाग को निर्देशित किया गया कि ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए हर घर नल से जल पहुंचने का कार्य शत प्रतिशत सुनिश्चित करेंगे. साथ ही साथ जानकारी भी मांगी गई कि अब तक जिले के कितने घरों में नल से जल पहुचाया जा चुका है. सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिले में खराब पड़े हैंडपंप को चिन्हित करते हुए उसकी मरमती का कार्य शीघ्र सुनिश्चित करेंगे.

जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति स्थल पर जाकर करें जांच

बैठक में सांसद सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के द्वारा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जांच करने के लिए जिला स्तरीय पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों को स्थल पर जाकर योजना की प्रगति का जांच करने के लिए निर्देशित किया गया.

बैठक में ये रहे उपस्थित

बैठक में मुख्य रूप से जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त कुलदीप चौधरी, उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, पीडी आईटीडीए जयदीप तिग्गा, अपर उपायुक्त प्रवीण करेकट्टा, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी कार्यपालक अभियंता, पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधि व अन्य उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें : Saraikela DISHA Meeting-Sanjay Seth:  दिशा की बैठक में पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ , कौशल रथ व स्वच्छता ही सेवा जागरूकता वाहन किया रवाना