ज्ञानचंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता 2024-25: संत विवेका स्कूल ने पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर को हराया

Chaibasa (चाईबासा) : उद्योगपति पदम कुमार जैन द्वारा प्रायोजित 14वीं ज्ञानचंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में संत विवेका इंगलिश स्कूल चाईबासा ने गत वर्ष की चैंपियन टीम पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चाईबासा को एकतरफा मुकाबले में 113 रनों से पराजित किया.

इसे भी पढ़ें : अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता, शशि माथुर का शानदार शतक, रामगढ़ को पराजित कर बोकारो सुपर डिवीजन में


चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए संत विवेका इंगलिश स्कूल ने निर्धारित बीस ओवर में 173 रन बनाकर आल आउट हो गई. इस टीम की ओर से अंकित कुमार पासवान ने 30, चंदन प्रसाद ने 19, देवेंद्र सोनखर ने 18 तथा नवनीत शर्मा ने 17 रन बनाए. सरस्वती शिशु मंदिर की ओर से निलेश कुमार दास ने 28 रन देकर 3 विकेट तथा मयंक पाठक ने 24 रन देकर दो विकेट हासिल किए. आनंद बोदरा, मोहित कुमार दास, अनीक राय एवं उज्जवल शर्मा को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ.


जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की टीम 12.4 ओवर में मात्र 60 रन बनाकर आल आउट हो गई. शिशु मंदिर की ओर से सुशांत कुमार (15 रन) को छोड़कर अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच पाया. संत विवेका इंगलिश स्कूल की ओर से जैद अख्तर ने घातक गेंदबाजी करते हुए मात्र तीन रन देकर चार विकेट चटकाए. अभिज्ञान सिंह एवं नवनीत शर्मा ने दो-दो विकेट हासिल किए जबकि आदित्य पोद्दार को एक सफलता हाथ लगी. संत विवेका इंगलिश स्कूल के जैद अख्तर को उसकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन आफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया. यह पुरस्कार पश्चिमी सिंहभूम के कोच प्रणय विश्वकर्मा ने प्रदान की.

इसे भी पढ़ें : http://नेशनल क्रिकेट अकादमी के लिए चाईबासा डी०ए०वी० के छात्र साकेत कुमार सिंह का चयन

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ