Adityapur Rit Bjp Sankalp Sabha: आरआईटी मंडल भाजपा का विकसित भारत संकल्प सभा में पीएम के संकल्प को सशक्त बनाने का संकल्प

Adityapur: मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक विशाल के नेतृत्व में भाजपा, आरआईटी मंडल द्वारा आज संध्या समय आदित्यपुर-02 के मार्ग संख्या-7/8 स्थित वीर कुँअर सिंह मैदान में विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित किया गया.

http:// Saraikela BJP Raisumari: चंपाई के आने के बाद भी सरायकेला विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी चयन के लिए रायसुमारी

संकल्प सभा में मौजूद महिलाएं

संकल्प सभा के मौके पर प्रमुख रुप से उपस्थित जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश कुमार, बिहार स्वर्ण आयोग के सदस्य राजकुमार सिंह, आदित्यपुर नगर निगम के निवर्त्तमान महापौर विनोद श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह धनबाद ग्रामीण प्रभारी शैलेन्द्र सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील श्रीवास्तव, जिला मंत्री मनोज तिवारी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के सफल, सशक्त और जनकल्याणकारी शासनकाल की उपलब्धियों को जनमानस के समक्ष प्रस्तुत करते हुए सभी को सामूहिक संकल्प दिलाया गया. वहीं, वक्ताओं ने केंद्र सरकार की प्रमुख जन-कल्याणकारी योजनाओं, जैसे जन-धन योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि, डिजिटल इंडिया आदि की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, जिन्होंने हजारीबाग सहित देश के अंतिम व्यक्ति तक सकारात्मक प्रभाव पहुँचाया है. साथ हीं ऑपरेशन सिंदूर, जी-20 की अध्यक्षता, चंद्रयान-3 और आत्मनिर्भर भारत जैसी उपलब्धियों की भी चर्चा की, जिसने भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दी है.

वहीं, विगत 12 जून को हुए दर्दनाक प्लेन हादसे के कुल 274 मृत आत्माओं को श्रद्धांजली भी दी गई. इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अमितेश अमर, सतीश शर्मा, ब्रह्मानंद झा, निरंजन मिश्रा, अमित सिंह, मिंटू पांडे, प्रकाश चौबे, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव, उषा पांडेय, जगदीश मंडल, लक्ष्मण प्रसाद राय, जीतेन्द्र शुक्ला, धनंजय कुमार, बलवंत पांडेय, भोगेंद्र नाथ, चंद्रमा पांडे, दिनेश शाह, सूरज सिंह आदि उपस्थित थे. संकल्प सभा का संचालन कार्यक्रम संयोजक ललन शुक्ला ने किया.