Adityapur Swami Sahajanand Saraswati anniversary: ब्रह्मर्षि समाज ने स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती मनायी, जुटे समाज प्रबुद्धजन

आदित्यपुर: अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज, सरायकेला- खरसावां द्वारा आदित्यपुर स्थित होटल नोवांता में स्वामी सहजानंद सरस्वती की 75 वीं पुण्यतिथि समाज के कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम कुमार निर्मल की अध्यक्षता में मनाया गया.

कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम कुमार निर्मल एवं अशोक कुमार

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आर्का जैन विवि के प्रति कुलपति डॉ अंगद तिवारी ने स्वामी जी के जीवनी पर विस्तृत चर्चा करते हुए उनके द्वारा स्थापित सिद्धांत को अपने कार्य शैली में लाने की अपील की. मुख्य संरक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह ने अपने वक्तव्य में स्वामी जी के द्वारा संपूर्ण समाज के उत्थान में किये गये कार्यों के संबंध में विस्तृत चर्चा की. इस मौके पर वक्ता के रूप में उपेन्द्र शर्मा, जटाशंकर पांडेय, सुधीर सिंह द्वारा स्वामीजी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके सिद्धांतों को आज भी प्रासंगिक बताया. मंच के संचालन महासचिव अशोक कुमार सिंह व धन्यवाद ज्ञापन बीरेंद्र तिवारी ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमण कुमार, प्रेम कुमार, गम्हरिया अध्यक्ष आरपी चौधरी, आदित्यपुर मंडल अध्यक्ष अनिल तिवारी, विनोद कुमार शिव दयाल शर्मा, मनीष कुमार, ईश्वर अमरेश, अमित कुमार, लाल बाबू सिंह, अधिवक्ता सतीश कुमारnसिह, प्रमोद राय, महिला अध्यक्ष रिकू राय, पुनीता सिंह, सुमन राय, रामलखन सिंह, अमरनाथ ठाकुर युवा मंच के महासचिव रंजीत शांडिल, उपाध्यक्ष कमल नयन, सिंकु सिंह व सुनील कुमार सिंह आदि समाज के लोग उपस्थित थे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!