पश्चिम सिंहभूम जिले के 5 प्रखंडों के 695 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Chaibasa :- त्रिस्तरीय पंचायत (आम) चुनाव-22 के दुसरे चरण में पश्चिम सिंहभूम जिले के 5 प्रखंडों मनोहरपुर, आनंदपुर, गुदड़ी, नोवामुंडी, टोंटो के 695 मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है. इसको लेकर लोगों में उत्साह नजर आ रहा है. मतदान केंद्रों पर पूर्वाह्न 7 बजे से मतदान शुरू हो गई है. लोग कतारबद्ध होकर अपनी वोटिंग के आने के इंतजार कर रहें हैं. युवा बुजुर्ग और वृद्ध वर्ग में वोटिंग के लिए उत्साह है. जिले के 5 प्रखंडों में 2 लाख 44 हजार 656 वोटरों के द्वारा मताधिकार का प्रयोग किया जाना है.

मतदान को लेकर तीन स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है. उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की गई. नक्सलियों का गढ़ कहे जाने वाले सारंडा के मनोहरपुर और नोवामुंडी दोनों प्रखंडों में इस बार मतदाता काफी उत्साहित दिख रहे हैं. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदाताओं की लंबी कतार मतदान केंद्रों पर लगी हुई है. गर्मी और कड़ी धूप के बावजूद मतदाता वोटिंग के लिए लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं.

 

 

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’