Saraikela- Rajnagar Accident Death: राजनगर दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौके पर मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Saraikela : चाईबासा-जमशेदपुर मुख्य मार्ग पर चालियामा के पास बुधवार शाम करीब 7 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कैंपर वाहन ने तेज रफ्तार में आकर युवक की बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें:- Saraikela Accident Day : सड़क दुर्घटना में एक कारोबारी समेत ड्यूटी जा रहे युवक की मौत

दुर्घटना स्थल

मृतक युवक की पहचान लोधा गांव निवासी के रूप में की गई है। घटना के बाद मृतक की पहचान होते ही स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और सड़क पर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया। प्रशासनिक स्तर से समझाने-बुझाने का प्रयास जारी है वहीं ग्रामीण मृतक के परिवार को मुआवजा देने और दोषी चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। रात 8 बजे तक जाम की स्थिति बरकरार थी और वाहनों की कतार कई किलोमीटर तक फैल गई थी। पुलिस प्रशासन लोगों से संयम बनाए रखने की अपील कर रहा है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!
प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत