Adityapur Rjd Leader Protest: राजद प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ फूटा सकला का आक्रोश, भगवान बिरसा मुंडा- बाबा तिलका मांझी के प्रतिमा को नमन कर आंदोलन का निर्णय

Adityapur:राष्ट्रीय जनता दल के नेता सकला मार्डी ने सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष पद प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नहीं दिए जाने से नाराज होकर आंदोलन की चेतावनी दी है।

ये भी पढ़ें:- Gamharia Rjd New District President: सकला मार्डी बने राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष , कहा गुटबाजी भावना से परे संगठन को देंगे प्राथमिकता

जनसभा को संबोधित करते सकला मार्डी

रविवार शाम आदित्यपुर स्थित भगवान बिरसा मुंडा एवं बाबा तिलका मांझी प्रतिमा स्थल ईमली चौक के पास एक जनसभा आयोजित कर प्रदेश अध्यक्ष संजय प्रसाद यादव के विरुद्ध आंदोलन का निर्णय लिया है। सकला मार्डी ने समर्थकों के साथ जनसभा कर भगवान बिरसा मुंडा एवं तिलका मांझी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रदेश अध्यक्ष के मनमाने रवैया के प्रति कड़ी नाराजगी जताई। इन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सरायकेला खरसावां जिले में आदिवासियों की अनदेखी कर गैर आदिवासी को जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है। जिसका पुरजोर विरोध करते हैं। इन्होंने कहा कि कुछ चाटुकार नेताओं के चलते प्रदेश अध्यक्ष ने इनसे वादाखिलाफी की है। सकला मार्डी ने कहा कि 15 दिनों के अंदर अगर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मुझे राजद का जिलाध्यक्ष घोषित नहीं किया गया तो प्रदेश कार्यालय का घेराव होगा और आगे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव तेजस्वी प्रसाद यादव से पटना में मुलाकात कर बातों को रखा जाएगा। जन सभा मे सुंदर सोरेन, डान्दू टुडू, मोहित यादव, अर्जुन हांसदा, लक्ष्मण हेंब्रम, पिथो हांसदा, राजा मिंज, विनय पासवान, आशिक लोहार, भीम , विशाल बास्के, सरस्वती मार्डी, चिता सोरेन गुरबारी टुडू, बाले टुडु सुमित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।