नवनिर्वाचित जिप सदस्य और मुखिया का विधायक दीपक बिरुवा ने किया अभिनंदन, क्षेत्र के विकास को कटिबद्ध रहने का दिया संदेश

Chaibasa:- जिले के प्रखंड से नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य राज तुबिड, गोइलकेरा प्रखंड के कायदा पंचायत से नवनिर्वाचित मुखिया सोमवारी बानरा और टोन्टो प्रखंड के बामेबासा पंचायत से नवनिर्वाचित मुखिया मंगल सिंह कुंटिया ने सोमवार को सरनाडीह में विधायक दीपक बिरुवा से मिले। इस मौके पर विधायक दीपक बिरुवा ने सभी विजयी प्रत्याशियों का अभिनंदन करते हुए फूलमाला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।

विधायक दीपक बिरुवा ने विजयी जिला परिषद सदस्य राज तुबिड, मुखिया सोमवारी बानरा, मुखिया मंगल सिंह कुंटिया को अपने क्षेत्र के प्रति सजग, समर्पित रहते हुए समग्र विकास को कटिबद्ध रहने की शुभकामनाएं दी। वहीं विजयी प्रत्याशियों ने विधायक का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस मौके पर मधुर सुम्बरुई, जिला परिषद उम्मीदवार राजश्री सावैंया, लालसिंह बारी, ह्रदय शंकर बिरुवा, संजय बारी, मोहन सुम्बरुई, चंद्र मोहन देवगम, रंजीत सिंह कुंटिया आदि ने भी विजयी प्रत्याशियों को फूलमाला पहनाकर कर अभिनंदन किया।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 साल पहले जिसे मृत मानकर कर दिया था अंतिम संस्कार, वह निकला जिंदा; गोरखपुर में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा, गोइलकेरा के युवक की चौंकाने वाली कहानी, पत्नी ने कर ली दूसरी शादी, अब अदालत के फैसले से खुला राज