BJP पश्चिम सिंहभूम के जिलाध्यक्ष विपिन पूर्ति ने अपने पद से दिया इस्तीफा, प्रदेश अध्यक्ष को भेजा इस्तीफा, कहा नही कर पा रहा अपने दायित्व का निर्वाहन

Chaibasa:- भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम सिंहभूम जिला अध्यक्ष विपिन पूर्ति ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. बताया जाता है कि उन्होंने 29 मई को इस्तीफा दिया है. उन्होंने अपने इस्तीफे की सूचना एक पत्र के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को भेज दी है.

अपने पत्र में विपिन पूर्ति ने कहा है कि वह कई कारणों से अपने दायित्व का निर्वहन अच्छे तरीके से नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से आग्रह किया है कि किसी सक्षम कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाए. पूर्ति ने यह भी कहा है कि वे आजीवन संगठन के लिए काम करते रहेंगे. उन्होंने जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिए जाने के लिए प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *