Accident In Gua Sail Mines : गुआ सेल खदान में हादसा, कन्वेयर बेल्ट में हाथ फंसने से ठेका कर्मी घायल

Gua (गुआ) : सोमवार सुबह गुआ सेल खदान में कार्यरत ठेका कर्मी अरुण पूर्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 8 बजे वह कन्वेयर बेल्ट की सफाई कर रहा था. इसी दौरान अचानक उसका बायां हाथ कन्वेयर बेल्ट में फंस गया.

गुआ माइंस में टायर फटने से दुर्घटना — एक स्थायी कर्मी की मौत, दो घायल

घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य कर्मियों ने तत्काल उसे बाहर निकाला और गुआ सेल अस्पताल पहुँचाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु उसे राउरकेला अस्पताल रेफर कर दिया. इस हादसे से खदान क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है. इस घटना की सूचना झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे को मिलने पर तुरंत ही फोन पर जानकारी दे अपने यूनियन के पदाधिकारी को सेल अस्पताल भेज की बेहतर इलाज के लिए रेफर करवाया.

http://एक हफ्ते में दूसरी मौत से दहला गुआ खदान सेलकर्मी चरण पूर्ति की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रुप से घायल

Share करें

✓ Link copy हो गया!
आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’