Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - Adityapur - Jamshedpur Champai Soren in the Tribal Grand Court: आदिवासी महा दरबार में चंपाई सोरेन की हुंकार, 22 दिसंबर को 5 लाख समर्थकों संग भोगनाडी मार्च
Adityapur

Jamshedpur Champai Soren in the Tribal Grand Court: आदिवासी महा दरबार में चंपाई सोरेन की हुंकार, 22 दिसंबर को 5 लाख समर्थकों संग भोगनाडी मार्च

By The News24 Live14/09/2025Updated:27/09/2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
G0yuDhYbsAA3LRf
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

जल-जंगल-जमीन की लड़ाई तेज, चंपाई सोरेन का सरकार को सीधा चैलेंज

Jamshedpur (जमशेदपुर) : कोल्हान की धरती पर एक बार फिर आदिवासी अस्मिता की गूंज सुनाई दी। रविवार को एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में आयोजित आदिवासी महा दरबार में हजारों की संख्या में लोग जुटे। इस महा दरबार में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक चंपई सोरेन ने सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए आगामी 22 दिसंबर को ऐतिहासिक भोगनाडी में 5 लाख आदिवासियों के साथ जुटान करने की घोषणा की।

ये भी पढ़े:-Adityapur Minister Champai Soren’s meeting: आदित्यपुर नगर निगम में कार्य योजनाओं के सुस्ती पर बिफरे मंत्री चंपई सोरेन, कहा नगर निगम झारखंड से अलग है क्या?

img 20250914 wa00292931820026696138701
कार्यक्रम में बोलते चम्पई सोरेन

चंपई सोरेन ने मंच से कहा कि जिस पवित्र भूमि पर सिद्धू, कानू, चाँद, भैरव, फूलो और झानो ने अपने बलिदान से इतिहास रचा, वहां उन्हें सरकार ने जाने से रोका था। लेकिन अब वह पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने सरकार को चुनौती दी – “दम है तो रोक ले।” चंपई ने अपने भाषण में आदिवासी समाज के संघर्ष और बलिदान की गाथा दोहराई। उन्होंने कहा कि 300 साल से भी अधिक समय से आदिवासी जल, जंगल और जमीन की रक्षा करता आया है। लेकिन मौजूदा सरकार इन संसाधनों को खुलेआम बेच रही है। उन्होंने साफ कहा कि अब जमीन दान प्रथा खत्म करनी होगी।

उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत का उदाहरण देते हुए कहा कि “200 साल तक राज करने वाली अंग्रेजी सत्ता से जब आदिवासी नहीं डरे तो किसी भी सरकार से डरने का सवाल ही नहीं उठता। जल-जंगल-जमीन पर हमारा हक है, और इसे कोई भी छीन नहीं सकता।”

img 20250914 wa00627462617733897766850
g0ydo rawaa4k2k6604747190491493884

सरकारी अनाज़ की भीख ,मैया सम्मान लेना बंद करें आदिवासी समुदाय

चंपई सोरेन ने आदिवासी समाज से सरकारी खाद्यान्न और मैया सम्मान योजना को ठुकराने की अपील की। उन्होंने कहा कि आदिवासी मेहनतकश और आत्मनिर्भर हैं, उनमें इतनी शक्ति है कि वे दूसरों को भी भोजन करा सकते हैं। इसलिए अब उन्हें सरकार की भीख नहीं, बल्कि अधिकार चाहिए।महादरबार में चंपई ने डेमोग्राफी बदलने के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि “संथाल में डेमोग्राफिक बदलाव तेजी से हो रहा है, लेकिन सरायकेला का कपाली भी इससे अछूता नहीं है। कपाली के बंधुगोड़ा इलाके में बांग्लादेशी घुसपैठियों ने आदिवासियों की 200 एकड़ से ज्यादा जमीन कब्जा ली है, जिसके चलते कई परिवार पलायन को मजबूर हो गए।”चंपई ने चेतावनी दी कि आदिवासी भूमि पर अवैध कब्जे और दूसरे समुदाय को सरकारी सुविधाएं देने की नीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस महादरबार में झारखंड, बंगाल और उड़ीसा से आए कई वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे और आदिवासी समुदाय को एकजुट होकर हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने की अपील की।

http://राजनगर: सड़क दुर्घटना में मंत्री चम्पई सोरेन के करीबी झामुमो नेता सह बीस सूत्री अध्यक्ष धरमा मुर्मु की मौत, प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप से शांत हुआ मामला, देखे पूरी ख़बर

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
#Adityapur आदित्यपुर #Adityapur#adityapur news #bjp champai soren Champai Soren challenge jharkhand Jharkhand tribal news tribal rights Jharkhand आदिवासी अधिकार आंदोलन आदिवासी महा दरबार कपाली डेमोग्राफी बदलाव कोल्हान आदिवासी अस्मिता चंपई सोरेन भाषण जल जंगल जमीन आंदोलन भोगनाडी 22 दिसंबर रैली हेमंत सोरेन
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
The News24 Live
  • Website

Journalist

Related Posts

Adityapur land dispute:मांझीटोला जमीन विवाद: लुथू माझी ने लगाया पार्षद बरजोराम हांसदा पर जबरन कब्जा और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप

12/12/2025

चाईबासा : नौकरी के नाम पर दुष्कर्म का आरोपी लालजी राम तियू गिरफ्तार, पूर्व में भी कई मामले दर्ज

12/12/2025

रांची : केंद्रीय सरना समिति की महिला अध्यक्ष निशा भगत ने कराया मुंडन, धर्मांतरण विरोध को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

12/12/2025

LATEST UPDATE

Adityapur land dispute:मांझीटोला जमीन विवाद: लुथू माझी ने लगाया पार्षद बरजोराम हांसदा पर जबरन कब्जा और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप

12/12/2025

चाईबासा : नौकरी के नाम पर दुष्कर्म का आरोपी लालजी राम तियू गिरफ्तार, पूर्व में भी कई मामले दर्ज

12/12/2025

रांची : केंद्रीय सरना समिति की महिला अध्यक्ष निशा भगत ने कराया मुंडन, धर्मांतरण विरोध को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

12/12/2025

Saraikela JLKM News: न्यायिक अभिरक्षा में बंद नेता से मुलाक़ात पर रोक, जयराम महतो ने पुलिस पर सवाल उठाए

12/12/2025

कफ सिरप काला कारोबार: रांची के शैली ट्रेडर्स समेत 25 ठिकानों पर ईडी का छापा

12/12/2025

नेपाल के बौद्ध मठों में ले जाए जा रहे झारखंड के 27 आदिवासी बच्चे; चाईबासा पुलिस ने मानव तस्करी का केस दर्ज किया

12/12/2025

जमशेदपुर सहित कई शहरों में BSNL की स्थिति बेहद खराब, उपभोक्ता परेशान

12/12/2025

चाईबासा भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में मंडल अध्यक्षों का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न

12/12/2025
© 2025 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Adsense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

%d