Adityapur Engineering Day: डिप्लोमा अभियंता संघ ने मनाया अभियंत्रण दिवस, डॉ. विश्वेश्वरैया के सिद्धांत “खोजो, सीखो और संगठित हो” को अपनाने का आह्वान

आदित्यपुर : डिप्लोमा अभियंता संघ, सुवर्णरेखा क्षेत्र की ओर से गुरुवार को अभियंत्रण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुवर्णरेखा भवन, आदित्यपुर के सुभागा में भारत रत्न डॉ. मोक्षमुंडम विश्वेश्वरैया की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया।

ये भी पढ़े:- Adityapur Nagarik Samanvy Samiti Foundation day: नागरिक समन्वय समिति का 9 वा स्थापना दिवस मना, सामाजिक मुद्दों को उठाने का संकल्प

 

 

कार्यक्रम में मुख्य अभियंता राम निवास प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं संघ के पूर्व महामंत्री कुमार ब्रजेश और पूर्व वित्त सचिव धीरेंद्र कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। साथ ही अधीक्षण अभियंता कुमार अरविंद और संजय कुमार सिंह, कार्यपालक अभियंता दुर्गाचरण मार्डी, श्रीराम गगराई, दिलीप कुमार सिंह, रोशन कांगड़ी, रविन्द्र मुंडा, सुधार कुमार भगत, विनोद सिंह मुंडा, अभय कुमार हिमांशु, धनंजय कुमार, सुनील कुमार और कुणाल किशोर सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

 

इस अवसर पर अभियंताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राम निवास प्रसाद ने कहा कि आज के समय में अभियंताओं के सामने कई चुनौतियां हैं, जिनका समाधान सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने अभियंताओं को अभियंत्रण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए डॉ. विश्वेश्वरैया के सिद्धांत “खोजो, सीखो और संगठित हो” को अपनाने का आह्वान किया।संघ के पूर्व पदाधिकारियों और वरिष्ठ अभियंताओं ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने अभियंताओं की भूमिका को देश निर्माण और तकनीकी विकास में अहम बताया। वक्ताओं ने कहा कि बदलते दौर में अभियंता समाज के हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे हैं और उन्हें समय के साथ खुद को अपडेट रखना जरूरी है।

 

आयोजन को सफल बनाने में संयोजक सह संगठन सचिव रविन्द्र मुंडा, सह संयोजक सह जनपद सचिव सुधीर कुमार भगत तथा कोषाध्यक्ष विनोद सिंह मुंडा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभियंता और संघ के सदस्य मौजूद रहे।

 

http://नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में याद किए गए सर मोक्षुकुंडम विश्वेश्वरैया, बीटेक नए सत्र का ओरिएंटशन

Share करें

✓ Link copy हो गया!