Gua (गुआ) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को नोआमुंडी में पथ संचलन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर संघ के सैकड़ों स्वयंसेवक पूरे गणवेश में बैंड-बाजे के साथ शामिल हुए.
RSS chief Mohan Bhagwat: हर दंपति को कम से कम 3 बच्चे पैदा करने चाहिए, संघ प्रमुख भागवत ने जनसंख्या वृद्धि में गिरावट पर चिंता जताते हुए किया आह्वान
पथ संचलन नोवामुंडी थाना स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ होकर बाजार मुख्य चौक होते हुए डीवीसी काली मंदिर तक निकाला गया। रास्ते भर दुर्गा वाहिनी की बहनों ने पुष्पवर्षा कर संघ के स्वयंसेवकों का स्वागत किया. कार्यक्रम में नोआमुंडी खंड के सभी मंडलों से स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई. पथ संचलन के उपरांत डीवीसी काली मंदिर परिसर में सभा का आयोजन हुआ.
इस दौरान जिला प्रचारक आकाश ने बौद्धिक प्रदान करते हुए संघ के उद्देश्यों, विजयादशमी के महत्व और शताब्दी वर्ष के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी. इस मौके पर शिशु मंदिर नोवामुंडी की प्रधानाचार्या सीमा पालित एवं नीलेश ठक्कर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम पूरे हर्षोल्लास और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ.











