सहारा गार्डेन सिटी में धूमधाम से मन रहा दुर्गा पूजा
आदित्यपुर-2 स्थित ईच्छापुर के सहारा गार्डेन सिटी में इस वर्ष भी दुर्गा पूजा का आयोजन बड़े धूमधाम और धार्मिक उल्लास के साथ किया जा रहा है। रविवार की संध्या को पंडाल का भव्य उद्घाटन आरआईटी थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। इस मौके पर इनके साथ प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनमोहन सिंह भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़े:- आदित्यपुर में सहारा गार्डन सिटी दुर्गा पूजा पंडाल का मंत्री चम्पई ने किया उद्घाटन
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी रंगारंग प्रस्तुति हुई। महिलाओं और बच्चों ने पारंपरिक डांडिया, गरबा और धुनुची नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से समा बांध दिया। उपस्थित श्रद्धालु और स्थानीय निवासी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
पूजा समिति के मुख्य संरक्षक शशांक कुमार गांगुली, अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, महासचिव पंकज कुमार, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार सहित कार्यकारी अध्यक्ष राजीव रंजन, प्रशांतकांत, द्वारिकानाथ मिश्रा, प्रभाकर कुमार और मुकेश कुमार जैसे कई प्रमुख सदस्य आयोजन की व्यवस्था में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।
गौरतलब है कि सहारा गार्डेन सिटी में वर्ष 2008 से ही दुर्गा पूजा का आयोजन लगातार किया जा रहा है। हर साल यह आयोजन और भी भव्य रूप लेता जा रहा है, जिससे इलाके में सांस्कृतिक एकता और धार्मिक उत्सवों की परंपरा को बढ़ावा मिल रहा है।








