बिजली का खंभा गिरने से घर का छप्पर हुआ क्षतिग्रस्त, डर से भागे लोग

Chaibasa : जिले के टोंटो के पदमपुर में शनिवार देर रात बिजली का खंभा तार सहित टूटकर जुरिया कुंकल के घर पर गिर गया. इससे घर को नुकसान पहुंचा है.

बिजली का खंभा गिरने से जुरिया के घर का छप्पर क्षतिग्रस्त हो गया. खंभा गिरने के समय बिजली की सप्लाई थी. घर के लोग डर से घर से बाहर निकल गए थे. फोन कर तत्काल आपूर्ति बंद करने को कहा गया. इससे यहां कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती थी. घटना की जानकारी बिजली विभाग को दिया गया इसके बावजूद विभाग ने घंटों बिजली नहीं काटी. टोंटो प्रखंड में बिजली कटौती को लेकर क्षेत्र का दौरा करने आए नीमडीह के पंचायत समिति सदस्य जयराम हेस्सा, बबीता लागुरी, कोलंबस हासदा व साइमन लागुरी जब पदमपुर पहुंचे तो उन्हें इसकी जानकारी दी गई. उन्होंने बिजली विभाग को खंभा गिरने की सूचना दी. इसके बाद बिजली विभाग ने सप्लाई को बंद किया. पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि सूचना मिलने के बावजूद विभाग ने बिजली सप्लाई बंद नहीं किया था. विभाग की लापरवाही से यहां बड़ी घटना घट सकती थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *