Adityapur Protest: “अब आंदोलन ही विकल्प” — रंजन सिंह का ऐलान, नगर निगम पर लापरवाही का आरोप,नाराज पार्षद रंजन सिंह 1 नवंबर से करेंगे भूख हड़ताल

आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम की कार्यशैली से नाराज वार्ड संख्या 18 के पार्षद रंजन सिंह ने निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने घोषणा की है कि आगामी 1 नवंबर से 20 पूर्व पार्षदों के साथ भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

ये भी पढ़े:- आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 18 में पार्क और आरसीसी नाला निर्माण योजना का मेयर, डिप्टी मेयर समेत वार्ड पार्षद रंजन सिंह ने किया शिलान्यास

आगामी 1 नवंबर से 20 पूर्व पार्षदों के साथ भूख हड़ताल पर बैठेंगे
आगामी 1 नवंबर से 20 पूर्व पार्षदों के साथ भूख हड़ताल पर बैठेंगे

रंजन सिंह ने आरोप लगाया कि निगम प्रशासन जनहित के कार्यों की लगातार अनदेखी कर रहा है, जिससे शहरवासियों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने बताया कि राममड़ैया बस्ती में 40 लाख रुपये की लागत से नाली एवं पेवर ब्लॉक निर्माण योजना का शिलान्यास हुए डेढ़ वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक कार्य आरंभ नहीं हुआ। इसी प्रकार शिवा नर्सिंग होम से वार्ड संख्या 12 तक सड़क निर्माण कार्य का टेंडर भी निष्प्रभावी पड़ा है।

 

उन्होंने निगम पर उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी केवल कागजी कार्रवाई में व्यस्त हैं, जबकि क्षेत्र की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।पार्षद श्री सिंह ने बताया कि राममड़ैया छठ घाट पर सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है। उन्होंने कहा कि स्थानीय सामाजिक संगठन स्वयं सफाई अभियान चलाएंगे ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निगम प्रशासन ने समय पर कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ये भी पढ़े:- http://आदित्यपुर वार्ड 18 पार्षद रंजन सिंह की मौजूदगी में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” शिविर का हुआ आयोजन