Adityapur Bjp Kolhan Band: कोल्हान बंदी के समर्थन में आरआईटी मंडल भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, हेमंत सरकार के खिलाफ फूटा आक्रोश

आदित्यपुर। चाईबासा में अपने हक के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे आदिवासी ग्रामीणों पर की गई पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में बुधवार को प्रदेश भाजपा द्वारा आहूत कोल्हान बंदी का व्यापक असर आरआईटी क्षेत्र में देखा गया।

आदित्यपुर 2 रोड नंबर 4 में बंद का समर्थन करते भाजपा नेता

ये भी पढ़े:- चाईबासा : कोल्हान बंद की सफलता पर मधु कोड़ा ने जताया आभार, उपायुक्त की टिप्पणी पर नाराज़गी

मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और हेमंत सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने आदित्यपुर-2 कॉलोनी जाने वाले मुख्य मार्ग को टायर जलाकर जाम कर दिया तथा सरकार की “तानाशाही नीतियों” के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि चाईबासा में गरीब आदिवासियों पर हुए अमानवीय अत्याचार ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। जिस सरकार का काम सुरक्षा देना है, वही अब दमन और अन्याय का प्रतीक बन चुकी है।बंदी के दौरान जनता ने भी भाजपा के आह्वान पर पूर्ण सहयोग दिया। रोड नंबर-4 स्थित मुख्य बाजार में व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील श्रीवास्तव, ललन शुक्ला, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भोगेंद्र झा, प्रभुनाथ प्रसाद, जिला सोशल मीडिया प्रभारी निरंजन मिश्रा, आईटी सेल प्रभारी स्वप्निल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष राजेश चौधरी, मंत्री अनिल मिश्रा, वरिष्ठ नेता दिनानाथ शर्मा, धर्मनाथ शर्मा, नकुल शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजू सिंह, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष कृष्ण प्रधान, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री प्रकाश रंजन, उपाध्यक्ष धनंजय कुमार, कृष्णा पांडेय एवं आदर्श कुमार समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

http://कोल्हान बंद : चाईबासा पुलिस सतर्क, सड़कों से जाम हटाकर आवागमन बहाल करवाया

Share करें

✓ Link copy हो गया!
: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन