Gamharia news: शादी में हो गया हंगामा, लड़की के प्रेमी ने बारात में की मारपीट, एक घायल

Gamharia (गम्हरिया) : सरायकेला-खरसावां जिले के छोटा गम्हरिया पंचायत क्षेत्र में एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया जब बारातियों पर हमला कर दिया गया। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लड़की के प्रेमी ने शादी रुकवाने की कोशिश की और इसके लिए उसने लड़के वालों को धमकी दी थी।

Gamharia Murder: गम्हरिया में फुटबॉल मैदान से मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, पुलिस जुटी जांच में

आरोप है कि लड़की के प्रेमी सोनू और उसके परिजनों ने शादी के दौरान बारातियों के साथ मारपीट की। इस हमले में बाराती विजय शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्होंने किसी तरह थाने में छिपकर अपनी जान बचाई। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

घटना के बाद बारातियों ने गम्हरिया थाना पहुंचकर आरोपी सोनू और अजीत कुमार सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, लड़की के प्रेमी पक्ष का कहना है कि कुछ दिन पहले दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई थी और प्रेमी-प्रेमिका के विवाह पर सहमति भी बनी थी, लेकिन अचानक दूसरी जगह शादी तय कर दी गई, जिससे विवाद उत्पन्न हुआ।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि शादी समारोह के दौरान हुई मारपीट के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

http://Gamharia Big Breaking: गम्हरिया में चार मौतों से थर्राया क्षेत्र, चित्रगुप्त नगर में एक ही परिवार के चार लोगों ने की आत्महत्या

Share करें

✓ Link copy हो गया!
Go Digit General Insurance

Go Digit General Insurance Consumer Case : Go Digit को बीमा दावा खारिज करना पड़ा भारी, आयोग ने ₹2.34 लाख लौटाने के साथ ₹40 हजार मुआवजे का दिया आदेश चाईबासा के उपभोक्ता की शिकायत पर जिला आयोग का फैसला, बीमा कंपनी को 9% ब्याज भी देना होगा; 45 दिन में भुगतान नहीं हुआ तो ब्याज बढ़कर 12%

सेल क्वार्टर

Woman Complaint Quarter Occupation : बारिश में ढहा कच्चा घर, सेल का आवंटित क्वार्टर भी नहीं मिला; देवर पर कब्जे का आरोप चार बेटियों के साथ तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर महिला, गुवा थाना में शिकायत देकर आवास खाली कराने की मांग