Chakradharpur:- नक्सल प्रभावित क्षेत्र में गर्दन काट कर युवक की हत्या, मृतक के शरीर पर कई जख्म के निशान

Chakradharpur :- पश्चिम सिंहभूम जिले के अत्यंत नक्सल प्रभावित क्षेत्र टोकलो थाना क्षेत्र के झरझरा में एक अज्ञात युवक का शव मिली है. युवक की हत्या हथियार से गर्दन पर वार कर की गयी है. मृतक के शरीर पर कई जगह जख्मों के निशान हैं. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नक्सल प्रभावित क्षेत्र झरझरा व टोयबो नदी के बीच सोमवार की देर रात लगभग 25 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से शरीर के कई हिस्सों में वार कर हत्या कर सड़क पर फेंक दिया. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है लोग काफी डरे सहमे हुए हैं.

घटना के बाद मंगलवार की सुबह लोगों ने शव को देखा, तो क्षेत्र में दहशत फैल गयी. युवक के शरीर पर धारदार हथियार से गर्दन, चेहरा, पेट और अन्य जगह पर दर्जनों वार किए गए हैं. घटना स्थल पर काफी खून फैला हुआ है. जिससे  पता चलता है कि हत्या उसी स्थान पर की गई. अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *