गुआ एवं आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया रोजो पर्व

Gua:- गुआ में ओड़िया समुदाय के लोगों के द्वारा साल का पहला पर्व रोजो व झूला पर्व की शुरुआत पोइली रोजो के साथ हो चुकी है। कोविड-19 के बाद दो वर्ष के उपरांत लोग इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाते नज़र आए। पर्व के पहला दिन में चावल के पावडर से पोड़ा पीठा का पकवान बनाया गया। वहीं घरों में छोटे बच्चे बोनोस्ते डाकिला गोजो, बोरोसोकू थोरे आसीछी रोजो गीत गाकर झूला झूलते नजर आए।

बुधवार को रोजो संक्रांति का पालन किया जाएगा एवं गुरुवार क़ो मसुमती स्नान के साथ पर्व का समापन किया जायगा। जिसकी सूचना जगन्नाथ मंदिर के पुजारी जितेंद्र पंडा ने दी है। स्थानीय लोगों का मानना है धीरे धीरे इस पारंपरिक त्योहार को काफ़ी कम लोग ही मना पा रहें हैं। जिसकी बड़ी वजह लोगों में रोजो पर्व को लेकर लोगों में उदासीनता मानी जा रही है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *