Chaibasa: राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में भाग लेने के लिए नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय का छात्र नई दिल्ली रवाना

Chaibasa:- 18 से 20 जून तक नई दिल्ली में आयोजित होनेवाले “राष्ट्रीय योग ओलंपियाड-2022” में भाग लेने के लिए नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय के वर्ग सप्तम का छात्र चाड़ा बिरूली आज विद्यालय परिसर से निजी वाहन द्वारा राँची के लिए रवाना हो गया। राँची से वह रेलमार्ग द्वारा राज्य के अन्य प्रतिभागियों के साथ आज अपराह्न दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगा। विद्यालय परिसर में आयोजित एक सादे समारोह में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बच्चों ने उसे शुभकामनाएं दी।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक असीम कुमार सिंह कक्षा सात की वर्ग शिक्षिका अलका किरण ने चाड़ा को आवश्यक सामग्री एवं निजी खर्च के लिए कुछ राशि मुहैया कराते हुए उसे विदा किया। इस अवसर पर चाड़ा बिरुली के योग शिक्षक सुमित विश्वकर्मा भी मौजूद थे। जिनके सानिघ्य में रहकर चाड़ा आज इस मुकाम तक पहूँचा है। योग शिक्षक सुमित विश्वकर्मा, चाड़ा बिरुली को छोड़ने राँची जा रहे हैं, ताकि उसे सुरक्षित राज्य टीम को दिल्ली ले जाने वाले नोडल शिक्षक के हवाले किया जा सके।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *